फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two patients on one bed, tired in line, children lying on the floor

एक बेड पर दो मरीज, लाइन में थककर फर्श पर लेट गए बच्चे

Mon, 04 Oct 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two patients on one bed, tired in line, children lying on the floor
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के बाहर फर्श पर लेटा बुखार पीड़ित बच्चा। - फोटो : SAHARANPUR
एक बेड पर दो मरीज, लाइन में थककर फर्श पर लेट गए बच्चे
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में बुखार बेकाबू होता नजर आ रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार है। एक - एक बेड पर दो - दो मरीज लेटे हुए हैं। ओपीडी और पैथोलॉजी लैब के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। जांच कराने पहुंचे मरीज कतार में खड़े होकर थकने पर फर्श पर लेटने को मजबूर हो रहे हैं। अमर उजाला टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया तो यही स्थिति सामने आई। पेश है रिपोर्ट...
सुबह 10 बजे
पैथोलॉजी लैब के बाहर मरीजों की भारी भीड़, करीब 200 लोग लाइन में लगे थे। कई गंभीर मरीज तथा बूढ़े और बच्चे कतार में खड़े खड़े थक जाने के कारण फर्श पर लेट गए।
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे
जनरल वार्ड में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लेटे नजर आए। इतना ही नहीं, एक बेड पर दो-दो मरीजों के साथ तीमारदार भी बेड पर बैठे नजर आए।
पूर्वाह्न 11 बजे
इमरजेंसी वार्ड में भी एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लेटे दिखे। फिजीशियन की ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। फिजीशियन के पास पहुंचे मरीजों में 60 फीसदी से अधिक बुखार के मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही दिन में 2200 मरीज इलाज को पहुंचे
सोमवार को प्रात: आठ बजे से दोपहर दो बजे तक करीब 2200 मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। पर्ची काउंटर पर 2067 मरीजों ने पर्चा बनवाया, जबकि करीब 125 मरीज इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। इससे अस्पताल में दिन भर मरीजों की भीड़ उमड़ी रही।
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं
जिला अस्पताल में अब कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। ओपीडी, पैथोलॉजी लैब और पर्ची काउंटर के बाहर कतारों में ज्यादातर मरीज बिना मास्क के मिले। वार्डों में बेड पर लेटे मरीजों के भी मुंह पर मास्क नहीं था, जबकि उनमें ज्यादातर बुखार के मरीज हैं। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों की लापरवाही खतरा पैदा कर सकती है।
परेशान दिखे डेंगू के मरीज
एसबीडी जिला अस्पताल में प्रथम तल पर बने डेंगू वार्ड में डेंगू के पांच मरीज भर्ती हैं। तीमारदारों ने बताया कि मरीजों के बेड की चादरें चार दिन में बदली गई हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर समय से नहीं आते हैं। केवल नर्स और वार्ड ब्वाय इलाज कर रहे हैं।
वायरल बुखार का मौसम है। ऐसे में अधिक मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुला है। अधिक भीड़ होने की यह भी एक वजह रही। जो भी संसाधन है उनका पूरा उपयोग कर मरीजों को बेहतर सुविधा देने के प्रयास हैं। दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

- डॉ. आभा वर्मा, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल।

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के सामने बुखार से पीड़ित बेटी को लिए मां।

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के सामने बुखार से पीड़ित बेटी को लिए मां।- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज।

जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज।- फोटो : SAHARANPUR

पैथोलॉजी लैब के बाहर बीमार महिला को संभालती महिला।

पैथोलॉजी लैब के बाहर बीमार महिला को संभालती महिला।- फोटो : SAHARANPUR

डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज।

डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज।- फोटो : SAHARANPUR

पैथोलॉजी लैब के बाहर लगी मरीजों की कतार।

पैथोलॉजी लैब के बाहर लगी मरीजों की कतार।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed