{"_id":"6838af5b023cdac0f301a737","slug":"two-parties-fight-outside-women-counseling-center-in-police-line-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-150624-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस लाइन में महिला परामर्श केंद्र के बाहर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस लाइन में महिला परामर्श केंद्र के बाहर दो पक्षों में मारपीट
Fri, 30 May 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 30 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस लाइन परिसर स्थित महिला परामर्श केंद्र के बाहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में महिला परामर्श केंद्र और महिला थाना के बाहर काफी भीड़ रही। महिला परामर्श केंद्र में कोई तारीख पर आया तो किसी को सुलह समझौते के लिए बुलाया गया था। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से लोग आए हुए थे। पुलिस लाइन में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई।
इसके बाद देखते ही देखते दो पक्षों के लोगों में अचानक लात-घूंसे चलने लगे। सोशल मीडिया पर 43 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो व्यक्ति के बीच मारपीट हो रही। लोगों ने छुड़ाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।