फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two parties clash in old rivalry, seven including the Prime Minister injured

Saharanpur News: पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, प्रधानपति समेत सात घायल

Sun, 28 Apr 2024 05:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Two parties clash in old rivalry, seven including the Prime Minister injured
-दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नहर मलकपुर में ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाने को लेकर चली आ रही रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें प्रधानपति समेत सात लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार घायलों को सीएचसी बेहट से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला करने का भी आरोप लगाया है।

शनिवार सुबह गांव नहर मलकपुर में ग्राम प्रधान यासमीन और शादाब पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें ग्राम प्रधान पक्ष से उनके पति आसिफ (40) पुत्र शौकत, देवर एहतेशाम (35), शाकिब (25) व अब्दुल्ला (20) पुत्रगण जहीर, बुरहाना (50) पत्नी जहीर और दूसरे पक्ष से शादाब (24) पुत्र जुल्फान व आजम (26) पुत्र मेहरबान घायल हो गए। सूचना मिलने पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बेहट सीएचसी भिजवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद आसिफ, अब्दुल्ला व शाकिब, शादाब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधान पक्ष के ऑसिफ का कहना था कि पेयजल परियोजना के निर्माण के लिए दो महीने पहले ग्राम समाज की भूमि का प्रस्ताव किया गया था। प्रस्तावित भूमि पर शादाब पक्ष के लोगों का कब्जा था, जिसे हटवाकर भूमि को खाली कराया गया था, तभी से शादाब पक्ष उनसे रंजिश रखता आ रहा है, जबकि शादाब पक्ष का आरोप है कि वह खेत में पानी दे रहा था। प्रधान पक्ष के लोग उसे पानी देने से रोक रहे थे। विरोध किया तो उन्होंने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed