फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two parking will be built on Pandhoi river with ten crore rupees

Saharanpur News: दस करोड़ रुपये से पांवधोई नदी पर बनेंगी दो पार्किंग

Wed, 23 Nov 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two parking will be built on Pandhoi river with ten crore rupees
पांवधोई नदी - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांवधोई नदी पर छह लेन के दो सेतु बनाकर पार्किंग तैयार की जाएंगी। इन पार्किंग पर कुल 9.86 करोड़ रुपये खर्च आएगा। पार्किंग बनने के बाद पांवधोई नदी के दोनों ओर के बाजारों के दुकानदारों और ग्राहकों को लाभ होगा। जिसके बाद बाजारों में लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण दुपहिया और चौपहिया वाहन सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं। पूरे शहर का यही हाल है। जिसके कारण सड़कों पर जाम की समस्या आम है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में करीब आठ जगहों पर पार्किंग दी जानी हैं, जिनकी शुरुआत पांवधोई नदी से की जा रही है। इनमें पहली पार्किंग चतरा पुल (चौकी सराय के निकट) पुल से सब्जी मंडी पुल (जामा मस्जिद के सामने बन रहे पुल) के मध्य बनेगी। इसके लिए पांवधोई नदी के ऊपर छह लेन का सेतु बनाया जाएगा, जिस पर पार्किंग विकसित की जाएगी। इस पर 4.93 करोड़ रुपया खर्च होगा। दूसरी पार्किंग पुल खुमरान से दालमंडी पुल के बीच बनेगी। इसके लिए भी पांवधोई नदी के ऊपर छह लेन का सेतु बनाया जाएगा। इस पर भी 4.93 करोड़ रुपया खर्च होगा। सेतु बनाने के लिए दोनों जगह पर नदी के किनारों को ध्वस्त कर दिया गया है। अगले माह काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

------
इन बाजारों को मिलेगी राहत
पांवधोई नदी पर जिन जगहों पर पार्किंग बनाई जानी है, उनके आसपास कई महत्वपूर्ण बाजार हैं, जिनमें वाहनों के सड़क पर खड़े होने से दिन भर जाम रहता है। इनमें शहीद गंज, मोरगंज, जामा मस्जिद के सामने फल और सब्जी मंडी, मटिया महल, गुच्छा मार्केट और हिरनमारान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फुटपाथ घटाकर बनेगी पार्किंग
स्मार्ट सिटी योजना के तहत घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों ओर फुटपाथ बना दिए गए हैं। कुछ जगहों पर फुटपाथ की चौड़ाई 15 से 20 फीट तक है। चूंकि सड़क के दोनों ओर बाजार है और पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में जहां भी फुटपाथ चौड़ा है। वहां उसकी चौड़ाई कम करके छोटी-छोटी पार्किंग बनाई जाएंगी, जिससे दुपहिया वाहन सड़कों पर न खड़े हों। इसका कार्य बुधवार से शुरू भी कर दिया गया है।

------
स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में पार्किंग बनाई जानी हैं। पांवधोई नदी पर बनने वाले छह लेन के दो सेतु का इस्तेमाल हम पार्किंग के रूप में करेंगे, साथ ही इन सेतु से आवाजाही भी रहेगी। दोनों सेतु बनने के बाद आसपास के बाजारों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। इसके अलावा हम स्मार्ट रोड के फुटपाथ की चौड़ाई कम कर उस पर भी पार्किंग तैयार करने जा रहे हैं।
- गजल भारद्वाज सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर/नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed