{"_id":"637e5e589206223a3e13ebe9","slug":"two-new-dengue-patients-found-saharanpur-news-mrt6147949132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 139 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 139 हुई
विज्ञापन
शहर में अलग-अलग कॉलोनी के रहने वाले हैं डेंगू पीड़ित
मौसम में ठंडक होने के बाद भी कम नहीं हुआ डेंगू का डंक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मौसम में ठंडक होने के बाद भी मच्छरों का डंक कम नहीं हुआ है। जनपद में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ रहा है। बुधवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद संख्या बढ़कर 139 हो गई है।
करीब ढाई माह से डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। आए दिन डेंगू का इक्का-दुक्का केस मिल रहा है। जहां डेंगू मरीज मिलते हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर बुखार पीड़ितों के सैंपल लेती है। इसके बाद उन सैंपलों की एसबीडी जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज की पैथालॉजी में एलाइजा मशीन से जांच होती है। बुधवार को भी जांच में दो व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। दोनों ही पीड़ित शहर की अलग-अलग कॉलोनी निवासी हैं। टीम ने डेंगू पीड़ितों के क्षेत्र में पहुंचकर आसपास रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि अब सर्दी बढ़ने से डेंगू का प्रकोप कम हो जाएगा। इसलिए धैर्य रखें और डेंगू का डटकर मुकाबला करें। अपने घरों के आसपास पानी को जमा न होने दें। घर में डेंगू पीड़ित है तो उसे मच्छरदानी में रखें। सावधानी बरतने से डेंगू कुछ नहीं कर पाएगा।
पांच डेंगू मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती
राजकीय मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। बुधवार को डेंगू का एक नया मरीज भर्ती हुआ। दो मरीज डिस्चार्ज किए गए। डेंगू वार्ड के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि वार्ड में भर्ती डेंगू पीड़ित स्वस्थ हैं। घबराने की जरूरत नहीं है।