फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two more women died in Behat accident

बेहट हादसे में दो और महिलाओं की हुई मौत

Mon, 22 Aug 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two more women died in Behat accident
जनाजे की नमाज पढ़ते लोग - फोटो : SAHARANPUR
बेहट हादसे में दो और महिलाओं की हुई मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमनोत्री पर हुए रविवार की रात भीषण हादसे में घायल सुल्ताना व रिहाना ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई।
हादसे में घायल सुल्ताना (48) पत्नी फुरकान, फुरकाना (45) पत्नी रहमान और रिहाना (40) पत्नी सलीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात सुल्ताना व रिहाना ने दम तोड़ दिया। सुल्ताना मृतक आदिल की मां है और रिहाना मौसी है। हादसे में अब तक कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है। केवल फुरकाना बची है। उसकी हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मारुति वैन की ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गई थी। यह टक्कर ओवरटेक करते समय हुई। वैन में मिर्जापुर निवासी आदिल समेत परिवार के सात लोग सवार थे। इनमें पांच महिलाएं शामिल थीं। आदिल और उनकी पत्नी आसमां, उनके मामा मशकूर व मामी रुखसार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां सुल्ताना व मौसी रिहाना ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। फुरकाना का उपचार चल रहा है। फुरकाना भी आदिल की मौसी हैं। ये सभी लोग रविवार को आदिल की गर्भवती पत्नी आसमां को डॉक्टर को दिखाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ उठे छह जनाजे, रो पड़ा मिर्जापुर
बेहट। एक ही परिवार के छह लोगों के जनाजे एक साथ उठे तो पूरा मिर्जापुर रो पड़ा। हर आंख नम हो गई। चारों तरफ चीख पुकार मची थी। नमाज ए जनाजा के बाद सभी शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
सोमवार की दोपहर बाद तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद सभी छह शव मिर्जापुर लाए गए, तो कोहराम मच गया। हर कोई आदिल के घर की तरफ दौड़ पड़ा। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हर आंख नम थी। आदिल की बहन हिना अपने इकलौते भाई, भाभी और मां के जनाजे देखकर बेसुध होकर गिर पड़ी। पूरे परिवार के खत्म होने से गमजदा हिना को महिलाएं दिलासा दे रही थीं। आदिल के घर के आंगन में ही मशकूर व उनकी पत्नी रुखसार के शवों पर उनके छोटे-छोटे बच्चे लिपट कर कर रो रहे थे। रिहाना के परिवार का भी यही हाल था। एक ही घर के आंगन में छह लाशें रखी थीं। यह मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सवा पांच बजे असर की नमाज के बाद मदरसा फैजान ए रहीमी में नमाज ए जनाजा हुई और उसके बाद शवों को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
हादसे ने निगल लिया पूरा परिवार
भीषण हादसे में आदिल समेत उसका पूरा परिवार खत्म हो गया। आदिल परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में इसके अलावा उसकी पत्नी आसमां और मां सुल्ताना थी। पिता की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। एक बहन हिना है, जिसकी उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के सुल्तानपुर में शादी हुई है। आसमां 9 महीने की गर्भवती थी। घर में नया मेहमान आने वाला था।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और राजनेता
हादसे की सूचना मिलने पर सांसद फजलुर्रहमान, बेहट विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक इमरान मसूद, शायान मसूद व पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायल फुरकाना का हाल जाना। उसके बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों से वार्ता की। इस दौरान शायान मसूद, जिला पंचायत सदस्य चौधरी ताहिर पहलवान जनाजे में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर हादसे पर जताया दुऱ्ख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की रात सहारनपुर में हुए भीषण सड़क हादसे पर ट्वीट कर गहरा दुऱ्ख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
-रविवार की रात बेहट में हाईवे पर हुए भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। वैन गलत साइड जाकर ट्रक में दुर्घटनाग्रस्त हुई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

मिर्जापुर मदरसे में जनाजे की नमाज के लिए रखे छह शव

मिर्जापुर मदरसे में जनाजे की नमाज के लिए रखे छह शव- फोटो : SAHARANPUR

मृतक रुखसार

मृतक रुखसार- फोटो : SAHARANPUR

मृतक आदिल

मृतक आदिल- फोटो : SAHARANPUR

मृतक मशकूर

मृतक मशकूर- फोटो : SAHARANPUR

भाई, भाभी और मां की मौत से गमजदा मृतक आदिल की बहन हिना को संभालते लोग।

भाई, भाभी और मां की मौत से गमजदा मृतक आदिल की बहन हिना को संभालते लोग।- फोटो : SAHARANPUR

विलाप करते परिजन

विलाप करते परिजन- फोटो : SAHARANPUR

मिर्जापुर में विलाप करते परिजन

मिर्जापुर में विलाप करते परिजन- फोटो : SAHARANPUR

मृतकों के परिवार के लोगों को सांत्वना देते सांसद फजलुर्रहमान

मृतकों के परिवार के लोगों को सांत्वना देते सांसद फजलुर्रहमान- फोटो : SAHARANPUR

मृतकों के परिवार के लोगों को सांत्वना देते पूर्व विधायक इमरान मसूद

मृतकों के परिवार के लोगों को सांत्वना देते पूर्व विधायक इमरान मसूद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed