फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two more people scorched in fire candle factory

विस्फोट: मरने वालों की संख्या हुई चार, युवक-किशोर ने भी तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

Mon, 19 Sep 2022 05:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 05:29 PM IST
सार

सहारनपुर में हुए विस्फोट में झुलसे युवक और किशोर ने भी दम तोड़ दिया है। वहीं दो लोगों की अस्पताल ले जाते ही मौत हो गई थी। अब मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

विज्ञापन
Two more people scorched in fire candle factory
बर्थडे कैंडल बनाते समय हुुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में गंगोह क्षेत्र के गांव बोडपुर में चल रही अवैध फायर कैंडिल फैक्टरी में विस्फोट होने के बाद गंभीर रूप से झुलसे किशोर और युवक ने उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

विज्ञापन


गंगोह कोतवाली के गांव बोडपुर में एक सप्ताह पूर्व मसकीन के घेर में स्थित एक कमरे में चल रही फायर कैंडिल फैक्टरी में हुए विस्फोट में झुलसे शहजाद (27) पुत्र बिलाल, मोनिस (13) पुत्र मुस्तफा की शनिवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका चंडीगढ़ में उपचार चल रहा था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने घेर स्वामी मसकीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मसकीन अभी तक फरार चल रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फायर कैंडिल फैक्टरी में हुए विस्फोट में चार लोग गंभीर रूप से झुलसे थे। जिनमें ईजाजुल (20) पुत्र बिलाल और समीर (12) पुत्र काला की उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाते समय उसी समय मौत हो गई थी, जबकि अन्य दो का उपचार किया जा रहा था। दोनों ही वहां जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे थे। शनिवार रात शहजाद व मोनिस की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment:  मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट

मातम की वजह बना जश्न का सामान
गांव बोडपुर में जो फायर कैंडिल बनाई जा रही थी, उन्हें जन्मदिन, शादी की सालगिरह अथवा अन्य खुशी के मौकों पर केक पर लगाकर चलाया जाता है। इसमें से अनार की तरह ही रंग बिरंगी रोशनी निकलती है। इन्हें बनाने वालों ने कभी नहीं सोचा होगा कि जो सामान जश्न के लिए बना रहे हैं, वह ही मातम का कारण बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed