फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two more miscreants who looted Jan Seva Kendra were arrested in an encounter

Saharanpur News: जनसेवा केंद्र में लूट करने वाले दो और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 27 Dec 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two more miscreants who looted Jan Seva Kendra were arrested in an encounter
अंबेहटा। जनसेवा केंद्र में लूट करने दो और बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए नकुड़ सीएचसी में भर्ती कराया। यह दोनों बदमाश तीन दिन पहले हुई मुठभेड़ के दौरान भाग गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस खेड़ा अफगान-अंबेहटा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर अंबेहटा की ओर से आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगे। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।सत्संग भवन के सामने एक बाग में घुस गए। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली एक व्यक्ति के पैर में लग गई, जिस कारण बाइक सवार गिर गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में अपने नाम जुनेद व इस्तिखार निवासी गांव खैरसाल थाना गंगोह बताया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से जुनैद घायल हुआ, जिसे सीएचसी नकुड़ में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने शनिवार को अंबेहटा में जनसेवा केंद्र पर हुई लूट में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल व 5370 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed