फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two more gangsters of ATM uprooting gang arrested

एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2020 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two more gangsters of ATM uprooting gang arrested
एटीएम चोरो से बरामद नोट - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एटीएम उखाड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो और बदमाशों को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन, क्षतिग्रस्त एटीएम के अलावा 5.79 लाख रुपये नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से बातचीत में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि थाना सदर, सरसावा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम एक सूचना पर बृहस्पतिवार रात पेपर मिल रोड पर पहुंची। यहां एक पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर फायर किया गया। बाद में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। घेराबंदी के बाद पुलिस टीमों ने दो आरोपियों को तो पकड़ लिया, लेकिन अन्य फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में इकराम उर्फ गुड़फोड़ निवासी बेगी नाजर गंगोह और जाबिर उर्फ सोल्लू निवासी शाहपुर थाना गंगोह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनके गैंग के सदस्यों ने सरसावा के पिलखनी और दिल्ली रोड पर एटीएम उखाड़ने के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब सहित अन्य राज्यों में एटीएम उखाड़ने और कैश चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया है। इससे पहले पुलिस से इस गैंग के दो सदस्यों फरमान और काला को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी बिजेंद्र रावत, थाना सदर प्रभारी पंकज पंत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीशू तोमर, सरसावा प्रभारी अशोक सोलंकी, अभिसूचना विंग से उप निरीक्षक जर्रार हुसैन, स्वॉट टीम प्रभारी मुबारिक हसन, उप निरीक्षक अजय गौड़, लोकेंद्र राणा और सतीश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

रेकी कर सुनसान इलाकों से ले जाते थे एटीएम
एसएसपी के मुताबिक इस गैंग के सदस्य रेकी कर सुनसान क्षेत्रों से एटीएम उखाड़ते थे। वे रस्से से एटीएम को उखाड़ने के बाद पिकअप वाहन से यमुना नदी की ओर ले जाते थे। लोहे के औजारों से एटीएम क्षतिग्रस्त करते थे और फिर मशीनों को यमुना के प्लेजों में छिपा देते थे। इस गैंग के कुछ लोग पहले पशु चोर थे। मेवात हरियाणा की जेल में कुछ बदमाशों से उन्होंने इसकी ट्रेनिंग ली थी। वारदात से पहले सीसीटीवी तोड़ दिए जाते थे। एसएसपी ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्य भी जल्द पकड़े जाएंगे।

सहारनपुर में एटीएम उखाड़ने वालो चारो का खुलासा करते एसएसपी एसएस चन्नप्पा

सहारनपुर में एटीएम उखाड़ने वालो चारो का खुलासा करते एसएसपी एसएस चन्नप्पा- फोटो : SAHARANPUR

चोरो से बरामद एटीएम

चोरो से बरामद एटीएम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed