{"_id":"629cf0c1a92cac651d2ac2fa","slug":"two-month-old-baby-found-lying-in-abandoned-condition-saharanpur-news-mrt591683471","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस हालत में पड़ा मिला दो माह का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस हालत में पड़ा मिला दो माह का बच्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला खानआलपुरा में दो माह का बच्चा लावारिस हालत में पड़ा मिला। पता लगने पर चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुपुर्दगी में लिया। इसके साथ ही चिकित्सकों से बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
थाना जनकपुरी के मोहल्ला खानआलपुरा में लाला का बाग है। बाग में रविवार की सुबह एक दो माह का बच्चा लावारिस हालत में पड़ा था। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना थाना जनकपुरी पुलिस और चाइल्ड लाइन को दी। पुलिस और चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों ने बच्चे के परिजनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद बच्चे का चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। इसके बाद चाइल्ड लाइन ने बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लिया है। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक मुनेश शर्मा ने बताया कि बच्चे के परिजनों की तलाश की जा रही है। अगर बच्चे के परिजन नहीं मिलते हैं तो प्रशासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।