फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two miscreants caught robbing mobile phones

मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाश दबोचे

Sun, 01 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants caught robbing mobile phones
थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा पकड़े गये मोबाईल लूट के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना पुलिस ने मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कुतुबशेर थाना पुलिस ने कल्पना तिराहा के पास से बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, तमंचा और एक कारतूस, चाकू और मोबाइल फोन लूटने के दौरान प्रयोग की जाने वाली बाइक बरामद की है। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर मानकमऊ क्षेत्र में मोबाइल फोन लूटने की घटना स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी शाहनजर उर्फ शोएब उर्फ भोलू पुत्र शेर मोहम्मद सराय हिमामुद्दीन थाना कुतुबशेर और नफीस पुत्र मुस्तकीम मंडी कोतवाली के माढ़ो का चौक का रहने वाला है। आरोपियों से बरामद आठ मोबाइल फोन के संबंध में पता किया जा रहा कि ये कहां-कहां से लूटे गए थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि इन बदमाशों की निगाह सुनसान स्थानों पर रहती थी, जहां से ये मोबाइल फोन लूटने वाले को शिकार बनाते थे। वारदात को अंजाम देकर बाइक से तेजी से फरार हो जाते थे।

आरोपी से बरामद मोबाईल

आरोपी से बरामद मोबाईल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed