फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two miscreants caught in an encounter, shot in the leg

मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाश, पैर में लगी गोली

Thu, 27 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants caught in an encounter, shot in the leg
मुठभेड़ के बाद जमीन पर पड़ा बदमाशों का तमंचा। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच घेराबंदी करने पर मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के पास से हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे देहात कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर किया और भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा कर दोनों बदमाशों को घेर लिया गया और नया गांव टपरी बाईपास पर ढमोला नदी पुल पर दोनों बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश कासा निवासी कोटड़ा थाना गंगोह और आलीशान निवासी घाटमपुर थाना नकुड़ पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भिजवाया गया। मुठभेड़ में एक गोली उप निरीक्षक परवेज कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। बदमाशों के पास से एक तमंचा, 14 कारतूस, 110 ग्राम स्मैक और 1150 रुपये की नगदी बरामद हुई। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

देहात कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।

देहात कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।- फोटो : SAHARANPUR

देहात कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।

देहात कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।- फोटो : SAHARANPUR

दमाशों की बाइक

दमाशों की बाइक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed