{"_id":"60ca48448ebc3e54695e0668","slug":"two-miscreants-arrested-in-encounter-one-injured-due-to-bullet-saharanpur-news-mrt542953441","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
विज्ञापन
बेहट। कोतवाली बेहट क्षेत्र में पुलिस व क्राइम ब्रांच की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार किए गए, जिनमें से एक गोली लगने से घायल हुआ है। पिकअप गाड़ी, तमंचा व 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एसपी सिटी व सीओ बेहट भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि दो बदमाश पिकअप से आ रहे हैं, जिनके पास भारी मात्रा में स्मैक है। पुलिस व क्राइम ब्रांच ने शाकंभरी देवी मंदिर रोड की तरफ जा रहे बदमाशों की पिकअप का पीछा किया। उन्हें भागूवाला गांव के पास चड्ढा फार्म के सामने रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दिलदार पुत्र अनवर निवासी ग्राम मातागढ़ी मिर्जापुर घायल हुआ है, उसे और उसके साथी जहीर पुत्र नानू निवासी अंबेहटा पीर थाना नकुड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस का दावा है कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल यही पता चला है कि दोनों आरोपी काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बड़े स्मैक तस्कर हैं। उनसे पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि इतनी भारी मात्रा में स्मैक कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।