फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two members of interstate vehicle thief gang arrested

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Fri, 15 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two members of interstate vehicle thief gang arrested
अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की तीन गाड़ियां बरामद हुई हैं। आरोपी पंजाब से गाड़ियों को चोरी करने के बाद सहारनपुर और पश्चिमी यूपी के जिलों में बेचते थे।
एसपी देहात सूरज राय ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि क्राइम ब्रांच और सरसावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाईपास पर चोर गैंग के सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पवनीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी दूगरी फेस-2 थाना आतम पार्क जिला लुधियाना व राजिक पुत्र मोहम्मद हाशिम निवासी अंबेहटा कोतवाली नकुड़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की तीन गाड़ियां बरामद हुई। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पंजाब के अलग-अलग जिलों से वाहन चोरी कर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के जिलों में बेच देते थे।
विज्ञापन

गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही पुलिस
एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि आरोपियों के गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस टीमों को लगाया गया है। आरोपियों के पास से एक क्रेटा कार, एक टाटा 407 व एक बुलेरो पिकअप बरामद हुई है। एसपी देहात का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर चोरी और वाहन बरामद होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed