फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two killed, six including woman injured in three road accidents

Saharanpur News: तीन सड़क हादसों में दो की मौत, महिला सहित छह घायल

Sun, 08 Jan 2023 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two killed, six including woman injured in three road accidents
गगाहलेड़ी में हुई दुर्घटना में घायल सौरव व अंकित - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी/नकुड़। गागलहेड़ी और नकुड़ क्षेत्र में हुए तीन सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। इनमें से चार को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्रों से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनो घटनाओं के मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। युवकों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में काली नदी चौकी के समीप चौरादेव गेट पर भगवानपुर की ओर से आते ट्रक ने अपने सामने चल रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक विक्रम (37) पुत्र प्रेम सिंह निवासी सिकरोड़ा थाना भगवानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सौरभ पुत्र इसम सिंह और अंकित पुत्र चंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हरोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया। विक्रम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया तीनों अपने गांव से गांव मक्काबांस में पॉपुलर के पेड़ों को खोदने के लिए जा रहे थे। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नकुड़ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात आठ बजे सिरसका गांव निवासी गुरदीप पुत्र अमीरचंद बाइक पर अपनी मां और छोटे भाई शिवकुमार के साथ सहारनपुर से नकुड़ की तरफ आ रहा था। गांव पिलखनी के समीप बनी पुलिया पर गुरदीप की बाइक भैंसा-बुग्गी से टकराकर उसके नीचे घुस गई। दुर्घटना में गुरदीप (21) की मौत हो गई। जबकि भैंसा बुग्गी चालक सुरेंद्र पुत्र रंजीत निवासी पिलखना, मृतक की मां व भाई शिवकुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने बुग्गी चालक सुरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीसरे हादसे में गंगोह-शेरमऊ रोड पर कसबे के बाइक सवार मोहल्ल्ला बनजारान निवासी आदिल व नयागांव निवासी जीशान केल्विन स्कूल के पास नीलगाय आने से उससे टकरा कर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed