{"_id":"6223a50cf34dc974a0530c3c","slug":"two-killed-one-injured-in-road-accidents-saharanpur-news-mrt579386010","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार अकरम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया है।
पहला हादसा मिर्जापुर में शनिवार की सुबह नौ बजे शिव मंदिर के सामने हाईवे पर हुआ। यहां दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में एक बाइक पर सवार शकील (45) पुत्र अब्दुल रहमान निवासी गांव शाहपुर गाड़ा की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अकरम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी यमुनानगर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी मिर्जापुर अजय कुमार श्रोतीया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दूसरा हादसा सुबह करीब 10 बजे कोतवाली बेहट क्षेत्र में शाकंभरी देवी रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास हुआ। कस्बा बेहट की इंदिरा कॉलोनी निवासी मो. राशिद (40) पुत्र नेक मोहम्मद बाइक पर किसी काम से शाकंभरी देवी की तरफ जा रहा था। पूर्वी यमुना नहर के पुल से आगे उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े विद्युत के खंभे से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन और बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि मृतक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। चलती बाइक पर उसे दौरा पड़ा और बाइक विद्युत खंभे से टकरा गई।
हाईवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत
शनिवार की सुबह दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर ताजपुरा गांव के पास बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के समय में कोई यात्री सवार नहीं था। चालक भी सुरक्षित बताया गया है। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस उत्तराखंड के विकासनगर-देहरादून रूट की बताई गई है। बस कुछ काम होना था, जिसके लिए उसका चालक उसे सहारनपुर लेकर जा रहा था।

बेहट के ताजपुरा में हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रक- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन