फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two killed, nine scorched by hitting current

घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, दो की मौत, नौ झुलसे

Thu, 12 Apr 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Thu, 12 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two killed, nine scorched by hitting current
जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद के मोहल्ला सराय काहरान में बुधवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से कई मकानों में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से किशोर सहित दो की मौत हो गई, जबकि नौ लोग झुलस गए।
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दोनों के शव रखकर जाम लगा दिया। बाद में मृतकों के परिजनों और झुलसे लोगों को मुआवजे के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।  वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


सराय काहरान में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार सुबह करीब 10.45 पर टूटकर एलटी लाइन पर जा गिरा। जिससे कई मकानों में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से कई लोग बुरी तरह से झुलस गए। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग चीखते चिल्लाते घरों से बाहर निकलने लगे। गंभीर रूप से झुलसे नसीम (21) पुत्र रशीद और मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी सावेज (16) पुत्र असलम को उपचार के लिए सहारनपुर बस स्टैंड के निकट प्राइवेट अस्पताल लाया गया, जबकि साहिल (15) पुत्र सत्तार और रियासत (32) पुत्र मुश्ताक को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान नसीम व सावेज की मौत हो गई, जबकि रियासत को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोपहर करीब 12 बजे घटना से गुस्साए लोगों ने मृतकों के शवों को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के निकट सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

सूचना मिलते ही एसडीएम रामविलास यादव, सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाल पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर आकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों का आरोप था कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण यह अनहोनी हुई है।

हाईटेंशन लाइन के तार मकानों के ऊपर झूल रहे हैं। जिनको दुरुस्त कराने की कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोग मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख तथा घायलों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने तथा लापरवाह अधिकारियों के निलंबन की मांग पर रहे थे। अधिकारियों के आश्वासन पर शाम करीब चार बजे जाम खुल सका।

  उधर, देर शाम विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता, एसडीओ और अवर अभियंता (जेई) को इस घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए मृतक नसीम के पिता रशीद ने तहरीर दी है। पुलिस ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

पांच-पांच लाख के मुआवजे का आश्वासन 
एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि मृतकों के परिजनों को विद्युत निगम की तरफ से पांच-पांच लाख रुपये के अलावा 20 हजार रुपये राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत दिलवाने की संस्तुति की गई है। साथ ही घायलों के परिजनों को एक लाख रुपये और उनका निशुल्क उपचार की व्यवस्था सरकार द्वारा कराए जाने की संस्तुति की गई है।  

करंट से झुलसे लोग  
रंट लगने से साहिल, रियासत, पप्पू, शमशाद, शहजाद, आजाद, विजय, सोनू, सादिक आदि झुलस गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।  इनमें रियासत की हालत नाजुक बनी हुई है।  

अधिकारियों के साथ नोकझोंक 
देवबंद। बुधवार को हुए हादसे ही जानकारी मिलते ही भाजपा की पूर्व विधायक शशि बाला पुंडीर, सहारनपुर देहात के विधायक मसूद अख्तर, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक माविया अली के पुत्र हैदर अली, सलीम कुरैशी आ मौके पर पहुंचे। जन प्रतिनिधियों ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।  सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर यह जनप्रतिनिधि भी काफी देर धरने पर बैठ गए। जनप्रतिनिधियों की अधिकारियों के साथ खूब कहासुनी हुई। बाद में उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद जाम खोला गया।  

मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे मृतक
देवबंद। मोहल्ला सराय काहरान में करंट फैलने से भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर की तरफ दौडने लगे। नसीम व सावेज के घर पर मातम पसरा है। उनके परिजन शवों से लिपटकर बुरी तरफ से बिखलने लगे। आरोप लगाया कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण उनके लाल उनसे बिछुड़ गए। यदि शिकायत मिलने के बाद निगम अधिकारी त्वरित कार्रवाई करते तो शायद उक्त हादसा न होता। बता दें कि मृतक नसीम व सावेज मेहनत मजदूरी करके परिवार के पालन पोषण में हाथ बंटा रहे थे।

------
देवबंद की घटना बेहद दुखद है। विद्युत सुरक्षा आयोग को घटना की जांच सौंपी गई है। संभवत: किसी पक्षी के टकराने से 33 केवी की लाइन का जंफर टूटकर 11 केवी की लाइन पर गिरा है, जिससे घरेलू लाइन में हाइटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। आशंका  है कि जंफर कमजोर था, इसकी जांच कराई जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम की तरफ से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाएगा।   
-जीसी झा, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed