{"_id":"64207bf89beca06b11024cd4","slug":"two-killed-in-road-accidents-woman-and-her-son-injured-saharanpur-news-c-14-1-169137-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क हादसों में दो की मौत, महिला और उसका बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क हादसों में दो की मौत, महिला और उसका बेटा घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी/तीतरों। जेब से मोबाइल निकालने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे हादसे में टाटा मैजिक वाहन से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
गागलहेड़ी थाना प्रभारी सुनील नेगी ने बताया कि बाइक सवार गितेश (24) पुत्र रामकुमार निवासी कपासी थाना नागल किसी काम से भगवानपुर जा रहा था। जैसे ही ये नागल गांव के समीप पहुंचा तो उसे किसी का फोन आ गया। गितेश चलती बाइक पर जेब से फोन निकालने लगा तो इसी दौरान रेस बढ़ने से अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे खडे़ पेड़ से टकरा गई। गितेश का सिर पेड़ से टकराने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
दूसरे हादसे में थाना सरसावा के ग्राम ब्राहामी निवासी मुकेश (40) पुत्र मेघराज अपनी पत्नी रूबी और 15 वर्षीय पुत्र दीपांशु के साथ रविवार दोपहर बाद अपनी ससुराल ग्राम धानवा आ रहा था। गांव रादौर के निकट मैजिक वाहन से ओवरटेक करते समय उसकी बाइक टकरा गई। इससे तीनों सड़क पर जा गिरे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची तीतरों पुलिस ने घायलों को गंगोह सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी और बेटा उपचाराधीन है। मुकेश ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।