{"_id":"573a17304f1c1be516ac72ff","slug":"two-killed-in-accidents-including-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में छात्र समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में छात्र समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
Updated Tue, 17 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सरसावा में सड़क हादसे में घायल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को दो अलग अलग हादसों में एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले हादसे में यूपी रोडवेज बस से कुचल कर हुई बाइक सवार छात्र की मौत हुई, जबकि दूसरे में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली से गिरी खोई में दम घुटने से व्यक्ति की जान गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
पहला हादसा अंबाला रोड़ पर वन विभाग की चौकी के सामने हुआ। जिसमें ग्राम बैगनी निवासी और सेंट मैरी एकडेमी की कक्षा 11 छात्र आकाश पुत्र प्रवीण गुर्जर की मौत हो गई। रोजाना की तरह आकाश साढ़े बारह स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक से गांव लौट रहा था। वन विभाग की चौकी के पास पीछे से आ रही यूपी रोडवेज की बस ने बाइक को पीछे से जोरदार साइड मारी।
बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी तथा आकाश बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर परिजनों में कोहराम मच गया। आकाश के मामा देवेंद्र राठी ने बताया कि छह माह पहले ही आकाश के पिता प्रवीण की मौत हुई थी। अस्पताल पहुंचे सेंट मैरी स्कूल के स्टाफ ने भी घटना पर अफसोस जताया।
विज्ञापन
कोई कार्रवाई नहीं करने की बात पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बस तथा चालक को कब्जे में ले लिया। दूसरा हादसा ग्राम सौराना के समीप गुरदयाल बाग के सामने हुआ। इसमें सहारनपुर की ओर जा रही गन्ने की खोई से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से रगड़ खाते हुए अनियंत्रित हो गई।
इसी वक्त सामने से आ रही बाइक को चपेट में लेकर सड़क के दूसरे किनारे पर गहरे गड्ढे में जा गिरी। गहरे गड्ढे में गिरने से गन्ने की खोई की तिरपाल फट गई और सारी खोई बाइक सवारों के ऊपर गिर पड़ी। निकट ही खेतों और ढाबे पर काम कर रहे लोग दौड़े आए और खोई में दबे बाइक सवारों को बाहर निकाला। मगर, तब तक दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान थाना सरसावा के ग्राम समसपुर के फुरकान (50) के रूप में की। वहीं घायल की पहचान भी समसपुर के ही वहीद (65) के रूप में हुई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौका देखकर फरार हो गया। थाने पहुंचे फुरकान के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध तहरीर दी। एसओ देवेंद्र यादव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।