फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two including accused of POCSO Act sent to jail

पॉक्सो एक्ट के आरोपी सहित दो को भेजा जेल

Thu, 03 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two including accused of POCSO Act sent to jail
चिलकाना। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट तथा किशोरी को ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक व्यक्ति तथा आर्म्स एक्ट में एक वारंटी को जेल भेजा है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पंजाब के लुधियाना जिले के गांव रायपुर बैट थाना कूमकला निवासी दर्शन सिंह उर्फ सुखविंदर पुत्र अमरीक सिंह 28 मई को थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर किशोरी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बुधवार की रात पुलिस टीम ने दर्शन सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इसके अलावा गांव दुमझेड़ा निवासी अकरम पुत्र फैजुद्दीन आर्म्स एक्ट में न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। जिसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने अकरम को उसके घर से पकड़ कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय से दर्शन सिंह तथा अकरम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed