फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two goods train engines derailed, operation of trains affected for eight hours

Saharanpur News: पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो इंजन, आठ घंटे प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन

Sun, 07 May 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two goods train engines derailed, operation of trains affected for eight hours
सहारनपुर। हरियाणा के यमुनानगर स्टेशन के पास शुक्रवार की रात मालगाड़ी के दो इंजन पटरी से उतर गए। इसके बाद हरियाणा और पंजाब रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन आठ घंटे ठप रहा। जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 10:40 बजे की है। हरियाणा के यमुनानगर से मालगाड़ी के दो इंजन अंबाला की तरफ जा रहे थे। थोड़ा दूर जाकर आगे वाले इंजन के 12 और दूसरे इंजन के तीन पहिए पटरी से उतर गए। सूचना पर अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर लाया जा सका। इससे अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। रात में करीब दो बजे जाकर डाउन लाइन को क्लियर किया गया। जबकि अप लाइन शनिवार सुबह सात बजे जाकर क्लियर हो पाई।
विज्ञापन

इस घटना के चलते चार ट्रेन रद्द की गई, तीन यात्री ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन और उसके आसपास घंटों खड़ी रही। जबकि पांच मालगाड़ियों को जहां-तहां रोक दिया गया। नौ ट्रेनें देरी से पहुंचीं। ट्रेनों का संचालन करीब आठ घंटे तक ठप होने से हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed