{"_id":"67670eb476a71125b202c854","slug":"two-friends-died-when-their-bike-fell-into-an-under-construction-culvert-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-138710-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निर्माणाधीन पुलिया में बाइक गिरने से दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निर्माणाधीन पुलिया में बाइक गिरने से दो दोस्तों की मौत
Sun, 22 Dec 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। नल्हेड़ा मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से दो दोस्तों की मौत हो गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए।
शुक्रवार देर रात चिलकाना के मोहल्ला हामिद हसन निवासी गुलफाम (22) पुत्र इरफान अंसारी और शाबे आलम (20) पुत्र शहजाद अपने दोस्त के घर गांव नल्हेड़ा में दावत में जा रहे थे। नल्हेड़ा मार्ग पर सड़क पर पुलिया का निर्माण कराने को लेकर लगभग चार फीट ऊंची मिट्टी की ढांग लगी थी, बाइक की गति तेज होने से बाइक सवारों का ध्यान सड़क पर पड़ी मिट्टी पर नहीं गया। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मिट्टी की ढांग पर चढ़कर निर्माणधीन पुलिया की खाई में गिर गई। इसमें दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जब तक परिजनों ने स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया जब तक दोनों युवक दम तोड़ चुके थे। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शनिवार दोपहर उनके शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
पैथोलॉजी लैब चला रहा था गुलफाम
गुलफाम अपने परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। पढ़ाई करने के बाद सहारनपुर में पैथोलॉजी लैब चला रहा था। शाबे आलम भी अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ाई पूरी होने के बाद अपने पिता के काम में सहयोग करता था। उधर, पुलिस ने बताया कि परिजनों ने थाने पर कोई सूचना नहीं दी। बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
नहीं लगा था संकेतक बोर्ड
जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पर ठेकेदार की तरफ से संकेतक बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बोर्ड लगा होता तो शायदा दोनों दोस्तों की जान बच सकती थी।