{"_id":"65f757728c8710b22e0e6fe7","slug":"two-farmers-injured-in-leopard-attack-villagers-in-panic-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-120382-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तेंदुए के हमले में दो किसान घायल, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तेंदुए के हमले में दो किसान घायल, दहशत में ग्रामीण
Mon, 18 Mar 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। क्षेत्र के गांव अलीपुरा में तेंदुए ने हमलाकर दो किसानों को घायल कर दिया। अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ खेतों में भाग गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई थी।
रविवार शाम गांव अलीपुरा में जोगेंद्र पुत्र रतन सिंह और तरनजीत पुत्र महेंद्र सिंह अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक तेंदुआ ट्यूबवेल पर दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके खेत में आ गए। ग्रामीणों की भीड़ देखकर तेंदुआ वहां से भागने लगा, तभी दूसरी तरफ खड़े जोगेंद्र और तरनजीत पर भी हमला कर दिया। जिसमें दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया और तेंदुए को वहां से भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन दरोगा कमल सक्सेना, वन रक्षक गौरव चौधरी व सादा अली गांव पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उधर, तेंदुए द्वारा ग्रामीणों पर हमला किए जाने की घटना से आस पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
बता दें, कि पिछले कई माह से क्षेत्र में तेंदुआ होने की जानकारी मिल रही थी, लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई थी। कहीं भी तेंदुए द्वारा किसी ग्रामीण अथवा पशु पर हमला भी नहीं किया गया था। हालांकि अनेक गांवों में ग्रामीण लगातार तेंदुआ देखे जाने की बात कह रहे थे। वन विभाग की टीम ने गांवों में जाल आदि भी लगाया था, लेकिन तेंदुआ उसमें फंस नहीं सका था।