फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two employees suspended for negligence in supply of drinking water

Saharanpur News: पेयजल की आपूर्ति में लापरवाही पर दो कर्मचारी निलंबित

Thu, 13 Jun 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Two employees suspended for negligence in supply of drinking water
सहारनपुर। जनक नगर में कीचड़युक्त काले पानी की आपूर्ति को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार के बाद जलकल अनुभाग के महाप्रबंधक ने कार्रवाई की है। इसके लिए जिम्मेदार दो पंप संचालकों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जनक नगर में नगर निगम द्वारा काले पानी की आपूर्ति कर दी गई थी। पानी के साथ कीचड़ भी शामिल था। जन समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने मोहल्ले में जाकर लोगों से बातचीत कर उनके दर्द को जाना। बुधवार को इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसके बाद जलकल अनुभाग के महाप्रबंधक ने काले पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार दो पंप संचालक मोहम्मद आजम और मजहर अब्बास को निलंबित कर दिया है। यह पंप संचालक गांधी पार्क स्थित ओवर जलाशय परिसर में तैनात थे।
विज्ञापन

- यह मिली लापरवाही
जलकल अनुभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक लाइन करीब आठ माह से बंद थी। पाइप बदला गया था। चूंकि लाइन बंद थी तो उसमें कचरा जमा होना स्वभाविक था। ऐसे में संचालक की जिम्मेदारी बनती थी कि वह एक घंटा पंप चलाकर पानी को बहा सकते थे, जिससे कि लाइन पूरी तरह साफ हो जाती। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और सुबह-सुबह लाइन चालू कर दी, जिससे पाइप में जमा गंदगी लोगों के घरों तक पहुंच गई। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नगर निगम की छवि धूमिल हुई है। इसकी वजह से दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया संज्ञान
गर्मियों में पेयजल संकट गंभीर के साथ ही आम समस्या भी है। अमर उजाला ने 10 जून के संस्करण में पेयजल संकट पर आधारित समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उक्त समाचार का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने नगर निगम से जवाब मांगा है।

- जनक नगर के घरों में दूषित पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार दो पंप संचालकों को निलंबित किया गया है। यदि वह समझदारी से काम करते तो ऐसा नहीं होता। हमारा प्रयास यही है कि महानगर में कहीं भी पेयजल संकट ना रहे। - बीके सिंह, महाप्रबंधक, जलकल अनुभाग, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed