{"_id":"5e4ed7ed8ebc3ef2b87aeb0b","slug":"two-employees-suspended-for-negligence-and-indiscipline-saharanpur-news-mrt4698829130","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही और अनुशानहीनता पर दो कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही और अनुशानहीनता पर दो कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर दो कर्मचारी निलंबित
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में बेसिक शिक्षा विभाग ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षा मित्र का मानदेय भी रोक दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय नीची नकुड़ के कर्मचारी अशोक कुमार को बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित किया गया है। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय चाउपुरा गंगोह के कर्मचारी अमित कुमार को भी बिना सूचना लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया है। इसी तरह, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर प्राथमिक विद्यालय शिमलाना नंबर दो के शिक्षा मित्र प्रदीप कुमार का मानदेय रोक दिया गया है। वहीं, ड्यूटी और विभागीय कार्यों में अनुशासनहीनता पर सहायक अध्यापक उमेश कुमार का भी वेतन रोका गया है। बीएसए ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से लेकर विभागीय दायित्वों को पूरा करने में यदि अन्य कोई भी लापरवाही या अनुशासनहीनता बरतता है तो ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।