{"_id":"5dc7000f8ebc3e5b4e11fbd4","slug":"two-dead-including-weighing-clerk-in-road-accident-saharanpur-news-mrt4526739150","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार की रात में सीडकी के निकट डिवाइडर से टकरा कर एक बाइक सवार की मौत हो गई। नागल थाने के गांव कुराली निवासी करीब 23 वर्षीय अमित पुत्र बाबूराम शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक पर सवार होकर देवबंद से गांव की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव सीडकी के निकट पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सीडकी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार यादव ने बताया कि मृतक के शव को उसके परिजन बिना किसी कार्रवाई के अपने साथ ले गए। पुलिस के अनुसार युवक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था।
दूसरी तरफ शुक्रवार देर शाम नागल थाना क्षेत्र में ही सीडकी लाखनोर मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 32 वर्षीय सुमित पुत्र राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। थाना देवबंद क्षेत्र के गांव शिवपुर निवासी सुमित गांव लखनौर के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल क्लर्क था। शाम करीब सात बजे जब वह घर लौट रहा था तो लाखनौर स्थित आईटीआई के पास हादसे का शिकार हो गया। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम पर भेज दिया। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।