{"_id":"5ef7996c8ebc3e42bd4d9e76","slug":"two-crooks-of-atm-thief-gang-arrested-saharanpur-news-mrt48852496","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
एटीएम: सहारनपुर: थाना सदर में एसबीआई एटीएम चोरो का खुलासा करते एसएसपी डा एसएस चन्नपा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पिलखनी और दिल्ली रोड पर एक के बाद एक दो एटीएम उखाड़कर खुली चुनौती देने वाले अंतरराज्यीय एटीएम चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके अन्य साथी भाग निकले। उनके कब्जे से दो कटे हुए एटीएम, हथियार और नगदी भी बरामद हुई है।
एसएसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक सूचना पर संयुक्त टीमें शुक्रवार की रात दिल्ली रोड पर छिदबना मोड़ के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहीं थीं कि तभी सामने से आती दो महेंद्रा पिकप गाड़ियों को रुकने का इशारा किया तो एक गाड़ी न्यू आवास विकास और दूसरी कांशीराम कालोनी की ओर भाग निकली। पीछा करने पर एक गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनके अन्य साथी भाग निकले।
पुलिस टीम ने इस मामले में फरमान पुत्र ईशाक ग्राम बैगी नाजर, गंगोह (कुरुक्षेत्र से 25 हजार का इनाम है घोषित)काला उर्फ गुलशेर उर्फ बाल्लू पुत्र जरीफ, निवासी पभारी थाना जठलाना, यमुनानगर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से महेंद्रा पिकअप, बंदूक, तीन कारतूस, दो कटी हुई एटीएम मशीन, साढ़े चार लाख की नगदी बरामद की गई।
विज्ञापन
कई राज्यों में सक्रिय है गिरोह
एसएसपी ने बताया कि इस गैंग के ज्यादातर सदस्य गंगोह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जो उप्र., हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में सक्रिय होकर रात्रि में हथियारों से लैस होकर सुनसान स्थल पर लगे एटीएम को उखाड़कर ले जाते हैं और उनमें से मिलने वाले रुपयों को आपस में बांट लेते हैं।
एटीएम को खुर्द बुर्द कर यमुना के आसपास प्लेजों में छिपाते थे
- एसएसपी ने बताया कि ये गैंग पहले पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इस संबंध में अन्य राज्यों और जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। कैथल (हरियाणा) में भी इन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो चुकी है।
गाड़ी में रस्सा बांधकर उखाड़ते हैं एटीएम
- गिरोह के सदस्य पिकअप गाड़ी में रस्सा बांधकर एटीएम को उखाड़ लेते हैं और फिर सुनसान स्थान पर औजारों से उसे तोड़कर रुपये निकाल लेते हैं। पकड़ से बचने के लिए ये बदमाश एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ देते हैं और यदि मौके पर पुलिस आ जाती है तो फायरिंग करते हुए फरार हो जाते हैं।
इस टीम ने किया गिरफ्तार
- गिरोह का खुलासा कर अपराधियों को पकड़ने वाली टीम में बिजेंद्र सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल और उनकी टीम प्रभारी निरीक्षक थाना सदर, प्रभारी निरीक्षक थाना सरसावा, प्रभारी सीआईए कैथल (हरियाणा), प्रभारी स्वाट टीम प्रभारी अभिसूचना विंग सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

एटीएम: सहारनपुर। थाना सदर में एसबीआई एटीएम चोरो से बरामद रूपया- फोटो : SAHARANPUR

एटीएम: सहारनपुर। दिल्ली रोड़ पर थाना सदर क्षेत्र के एसबीआई एटीएम चोरो से पुलिस ने किया बरामद- फोटो : SAHARANPUR