फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two caught including driver stealing diesel from tanker

टैंकर से डीजल चोरी करते चालक सहित दो पकड़े

Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two caught including driver stealing diesel from tanker
फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर पुलिस ने सोमवार की रात में रसूलपुर हाईवे कट के पास से इंडियन आयल के टैंकर से डीजल चोरी कर रहे चालक सहित दो लोगों को मौके से दबोचा। हालांकि इस दौरान उनके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। आरोपियों के पास से दो कैन में 25-25 लीटर डीजल, पाइप, लोहे की छड़ आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर टैंकर को सीज किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया सोमवार की रात में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान देहरादून हाईवे पर रसूलपुर कलां कट के पास एक टैंकर को संदिग्ध हालत में खड़े देखा। टीम ने पास जाकर देखा तो चार लोग टैंकर से पाइप के द्वार तेल चोरी कर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही दो लोग मौके से भाग खड़े हुए जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े टैंकर चालक सचिन सैनी निवासी निकट शिव मंदिर मोहल्ला मखदूमजहां गंगोह और मुंतजीर निवासी भटपुरा ने बताया कि उनके फरार साथी मुस्तकीम निवासी भटपुरा और आशु निवासी अलावलपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया उक्त टैंकर हरिद्वार के लंढौरा डिपो से देहरादून स्थित पंप के लिए चला था। उक्त आरोपी रास्ते में टैंकर से तेल चोरी कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से 25-25 लीटर डीजल से भरे दो कैन, लोहे की छड़ और पाइप बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया। एसओ ने बताया टैंकर को सीज किया। पकड़े गए और फरार आरोपियों पर पूर्व में भी तेल चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed