{"_id":"68a0d29a744311960e009056","slug":"two-cars-collided-head-on-two-including-a-woman-injured-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-156479-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, महिला समेत दो घायल
Sun, 17 Aug 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून चौक पर शुक्रवार देर रात दो कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हापुड़ जिले के गांव अनुपूर डिवाई निवासी राशिद ने बताया कि बेटा मोहम्मद आसिफ कार में अपने रिश्तेदारों को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर लौट रहा था। थाना जनकपुरी के पास देहरादून चौक पर सामने से आ ही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिसका चालक नशे की हालत में था। इसके बाद चालक भाग गया। हादसे में मोहम्मद आसिफ व कार सवार नाजमा घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मोहम्मद आसिफ की हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-- -- --
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने नाबालिग बेटी का रिश्तेदार के लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि बेटी की हर जगह तलाश की। रिश्तेदारियों से लेकर आसपास क्षेत्रों में काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया है। इसका खुलासा युवक की इंस्टाग्राम प्राेफाइल से हुआ, जहां दोनों की साथ में ले गई फोटो देखी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।