फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two brothers died due to drowning while bathing in a pit

Saharanpur News: गड्ढे में नहाते समय डूबने से दो सगे भाइयाें की माैत

Thu, 19 Jun 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two brothers died due to drowning while bathing in a pit
लखनौती(सहारनपुर)। सरकड़ गांव में खेत पर पिता का खाना लेकर गए शाद (9) और उसका भाई हम्माद (7) पुत्र इरशाद गड्ढे में नहाते समय डूब गए। शोर मचाने पर लोग पहुंचे। आनन-फानन में दोनों भाइयों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शाद और हम्माद अपने पिता इरशाद का खेत पर खाना लेकर गए थे। खाना देने के बाद दोनों भाई खेत में बने गड्ढे में नहाने लगे। गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। इसी दौरान शाद का पैर फिसल गया और वह गहरे गड्ढे में चला गया। हम्माद ने शोर मचाते हुए भाई को बचाने का प्रयास किया। बचाने के चक्कर में वह गहरे गड्ढे में डूब गया। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। दोनों भाइयों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद गंगोह में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां पर दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस की कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक किया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे थोड़ी दूर पर दो साल पहले भी एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

--------
-- भाई-बहनों में चौथे-पांचवें नंबर के थे शाद व हम्माद
शाद और हम्माद पांच भाई-बहनों में चौथे व पांचवें नंबर के थे। गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। शाद तीसरी कक्षा और हम्माद दूसरी कक्षा में था। एक साथ दो मौत से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आए दिन हो रहे हादसे, नहीं ले रहे सबक
नहर हो या फिर तालाब। डूबने से मौत के मामले नहीं रुक रहे हैं। नौ जून को हलालपुर स्थित पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय डूबने से चार युवकों की मौत हो गई थी। इनकी पहचान कलीम, जुबैर, साकिब और अदनान के रूप में हुई थी। इसके बाद 16 जून को चिलकाना क्षेत्र में तिड़फवा निवासी दो बच्चों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी। इसके अलावा भी जिले में कई घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed