फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two bridges will be built with Rs 7.81 crore, lakhs of people will benefit

Saharanpur News: 7.81 करोड़ रुपये से तैयार होंगे दो पुल, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

Tue, 30 Jan 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two bridges will be built with Rs 7.81 crore, lakhs of people will benefit
सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे और नकुड़-गंगोह मार्ग पर पुलों का निर्माण होगा। जिन पर 7.81 करोड़ रुपये खर्च आएगा। लोक निर्माण विभाग ने दोनों पुलों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरवरी में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू होगा। छह महीन के भीतर पुलों का पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। पुलों के निर्माण के बाद लाखों लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के तहत कलसिया रोड पर एक अन्य निर्माण एजेंसी द्वारा पुल के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन उक्त संस्था निर्माण को अधूरा छोड़ गई थी। तब से यह पुल अधूरा पड़ा है। जन समस्या को देखते हुए उक्त पुल के निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुआ। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल के निर्माण की स्वीकृति करा ली गई है। यानी अब लोक निर्माण विभाग इस पुल के अधूरे कार्य को पूर्ण करेगा। इस पुल की कुल लागत 4.9 करोड़ रुपये हैं। पुल के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। दूसरा पुल नकुड़-गंगोह-थानाभवन मार्ग पर बनेगा। इस पुल की लागत 3.72 करोड़ रुपये आएगी। इसके भी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरवरी में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तुरंत कार्य शुरू होगा। टेंडर के बाद कार्य छह महीने में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी अगस्त 2024 तक पुल तैयार होकर चालू हो जाएंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोनों मार्गों से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे और नकुड़-गंगोह मार्ग पर पुलों का निर्माण होना है। जिसके लिए विज्ञापन जारी हो चुका है। एक बार टेंडर निकले गए थे, ज्यादा आवेदन नहीं आए। अब दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फरवरी में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद तुरंत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed