फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two Bangladeshi brothers imprisoned for four years

दो बांग्लादेशी भाइयों को चार साल कैद

Fri, 01 Apr 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two Bangladeshi brothers imprisoned for four years
-- अवैध रूप से सीमा पार कर आए थे, 2013 से सहारनपुर में रह रहे थे
विज्ञापन

-- एटीएस ने दो साल पहले पकड़ा था, दूसरे देशों के लोगों के संपर्क में थे
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अवैध रूप से सीमा पार कर सहारनपुर में आकर रह रहे दो बांग्लादेशी भाइयों को लखनऊ की विशेष न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चार साल के कारावास की सजा सुनाई है, वहीं 6500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सीमा पार कर आ कर रहे दोनों आरोपियों को एटीएस लखनऊ ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया था।
वर्ष 2020 में एटीएस लखनऊ की टीम ने एक सूचना पर थाना कुतुबशेर क्षेत्र की कमेला कॉलोनी में अवैध रूप से चोरी छिपे रह रहे दो बांग्लादेशी भाइयों मो. इकबाल, मो. फारुख पुत्रगण नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया था, जो मूल रूप से बांग्लादेश के जिला चटगांव के सठकनिया थाना के गांव सादाह मोनूपारा के रहने वाले हैं। इन्हें एटीएस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। इनके पास से फर्जीन पासपोर्ट, जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड आदि भी बरामद हुए थे। इनके अमेरिका, म्यांमार, इटली, ब्रिटेन, सऊदी अरब के लोगों से भी संपर्क उजागर हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह सन 2007 से भारत के पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रहते हुए 2013 में भी गिरफ्तार हुए थे। दो सजा काटने के बाद बांग्लादेश पहुंचाए जाने के पश्चात दोबारा 2015 में फिर सीमा पार कर भारत में आए। सहारनपुर की कमेला कॉलोनी में आकर नाम व पहचान बदल कर रहे थे। लखनऊ कोर्ट में इन पर दोष सिद्ध हो जाने पर चार साल के कारावास और 6500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

--------------
पहले भी कई मामले आ चुके हैं सामने
सहारनपुर। जिले में संदिग्ध और बांग्लादेशियों के अवैध रूप से रहने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। फरवरी माह में एकता कॉलोनी से भी पिता पुत्र को एटीएस ने पकड़ा था, जो 10 वर्ष से सहारनपुर में अलग-अलग ठिकानों पर नाम बदलकर रह रहे थे। इसी तरह देवबंद से कुुछ दिन पूर्व एक बांग्लादेशी इनामुल हक पकड़ा था। इसके अलावा गंगोह में भी चार बांग्लादेशियों को एक मीट फैक्टरी से पकड़ा गया था। इसके अलावा आकाश पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को भी सहारनपुर शहर के हकीकत नगर से गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी तरह कई आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्ध सहारनपुर से पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed