फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two arrested for killing handicraft businessman's son

हैंडीक्राफ्ट कारोबारी के बेटे की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for killing handicraft businessman's son
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अब्दुल रज्जाक की हत्या में पकडे गये आरोपी का खुलासा करते एसपी सिटी विनी? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हैंडीक्राफ्ट कारोबारी रिहान अहमद के बेटे अब्दुल रज्जाक (17) हत्याकांड का खुलासा करते हुए कुतुबशेर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि अब्दुल के पिता से मोटी रकम ऐंठने, पुराने लेनदेन और रंजिश के कारण ही वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपी पड़ोसी हैं और दूर के रिश्तेदार भी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के दाऊद सराय निवासी हैंडीक्राफ्ट कारोबारी रिहान अहमद का बेटा अब्दुल्ल रज्जाक 18 दिसंबर को रात आठ बजे घर से अपने दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर निकला था। तब से वह नहीं लौटा। बाद में 24 दिसंबर को पता चला कि उसका शव अमानतगढ़ थाना भगवानपुर रुड़की में एक रेस्टोरेंट के किनारे सड़क के पास पड़ा मिला है। उसका शव जला दिया गया था। पिता की ओर से कुतुबशेर थाने में तहरीर देने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन शुरू की थी। इस मामले में एक युवती सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन पुलिस ने युवती की कोई भूमिका होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

सोमवार को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सीओ सिटी प्रथम अर्पित विजयवर्गीय की अगुवाई में कुतुबशेर पुलिस ने इस घटना में रहमान पुत्र इरफान निवासी दाऊद सराय को रेलवे स्टेशन से और बिलाल उर्फ अयाज को अशोकनगर थाना कुतुबशेर से गिरफ्तार किया। रहमान की निशानदेही पर अंबाला रोड पर हकीम बहार दवाखाना दबनी वाला कब्रिस्तान की टूटी दीवार के अंदर से मफलर, अब्दुल का पर्स, एसबीआई का एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, बिजली का बिल, विजिटिंग कार्ड, पासबुक, कुछ नगदी सहित घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाकर और नशीली गोलियां खिलाकर पहले बेहोश किया
- एसपी सिटी ने बताया कि रहमान अब्दुल रज्जाक का पड़ोसी है। वह रज्जाक के पिता रिहान अहमद से पैसे के लेनदेन को लेकर रंजिश रखता था। वह अब्दुल के पिता से मोटी रकम ऐंठने की कोशिश में था। इसी प्लान के तहत 18 दिसंबर को रात में अब्दुल रज्जाक को रहमान घर के पास से अपने साथ ले आया। वह अपने साथी बिलाल और सैफ पुत्र अमीरउज्जमा निवासी हकीम बिल्डिंग कुतुबशेर को साथ लेकर अपनी कार में बैठाकर ले गया। उन्होंने अब्दुल को शराब पिलाकर और नशे की गोलियां खिलाईं। इसके बाद बेसुध होने पर मफलर से गला दबाकर अब्दुल की हत्या कर दी। उसके शव को सहारनपुर देहरादून हाईवे पर भगवानपुर के पास अंबाला रोड पर कब्रिस्तान के अंदर गड्ढे में दबा दिया था। फरार आरोपी फैज की तलाश की जा रही है।

घबरा गए थे, इसलिए नहीं ऐंठ पाए रकम
- आरोपियों से यह भी पता चला कि वे मोटी रकम ऐंठना चाहते थे, लेकिन बाद में घबरा गए। इसके चलते आनन-फानन में अब्दुल की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया और शव को दफना दिया गया।
------------------------
सरसावा की ओर इसलिए आई थी लोकेशन
- एसपी सिटी के मुताबिक लोकेशन आसानी से ट्रेस न हो, इसलिए ही भगवानपुर के बाद एक आरोपी ने अंबाला रोड पर आकर सरसावा के बाद मोबाइल ऑन किया था।
गिरफ्तार करने वाली टीम
- कुलदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कुतुबशेर
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास यादव, थाना कुतुबशेर
- उप निरीक्षक जितेंद्र त्यागी, थाना कुतुबशेर
- उप निरीक्षक आरिफ अली, थाना कुतुबशेर
- कांस्टेबल दिनेश कुमार, लक्ष्मी प्रसाद, सनोवर ताज, दीपक कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed