{"_id":"689a36909d3e09f8560b70e1","slug":"twenty-families-of-rasulpur-have-no-electricity-for-one-and-a-half-years-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-156189-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डेढ़ साल से गुल है रसूलपुर के बीस परिवारों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डेढ़ साल से गुल है रसूलपुर के बीस परिवारों की बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़। गांव रसूलपुर के बीस से अधिक परिवार करीब डेढ़ साल से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए रखा ट्रांसफार्मर करीब डेढ़ साल पहले आंधी में गिर गया था, जो आज भी जमीन पर पड़ा जंग खा रहा है। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद निगम अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली है।
नगर की तरह गांवों को भी चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए कई वर्ष पहले नकुड़ बिजलीघर से गांव रसूलपुर तक करीब पांच किलोमीटर बिजली की लाइन बनाई थी। नकुड़-गोकलपुर मार्ग पर स्थित अमन के मकान के पास ट्रांसफार्मर रखकर रसूलपुर को टाउन की सप्लाई से जोड़ा गया था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आई तेज आंधी में बिजली के दोनों खंभे टूटने से यह ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया था, जिससे गांव की सप्लाई ठप हो गई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष से बीस से अधिक परिवार अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। रिश्तेदारों तक ने आना बंद कर दिया है। बच्चों को भी पढ़ाई आदि करने में दिक्कत आती है। मोबाइल तक चार्ज करने गांव के दूसरे छोर पर जाना पड़ता है। उधर, विद्युत निगम के एसडीओ पीयूष कुमार ने बताया कि यह मामला जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो मौका मुआयना कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।