फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tusi sannu rokde o, killers nu pakde ni

तुसी सान्नू रोकदे ओ, हत्यारों नू पकड़दे नी

Thu, 07 Oct 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tusi sannu rokde o, killers nu pakde ni
सहारनपुर में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को ले जाते एडीजी राजीव सभरवाल और एसएसपी डॉ. चनप्पा। - फोटो : 7sha100.jpg
सहारनपुर। लखीमपुर खीरी प्रकरण पर गरमाई सियासत में बृहस्पतिवार को यूपी-हरियाणा सीमा पर खूब हंगामा बरपा। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य नेता लखीमपुर जाने की जिद पर अड़ गए तो अधिकारियों से इनकी नोकझोंक तक हुई। अधिकारियों से सिद्धू ने अपने ही अंदाज में कहा, तुसी सान्नू रोकदे ओ, हत्यारों नू पकड़दे नी। असी ना रुकेंगे, लखीमपुर जावेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, बृहस्पतिवार को जब पंजाब सरकार के मंत्री और विधायकों के साथ नवजोत सिंह सिद्धू यूपी हरियाणा बार्डर पर रोके गए तो करीब एक घंटे तक पुलिस के साथ समर्थकों की जद्दोजहद चलती रही। भीड़ में लोग नारेबाजी कर रहे थे तो नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कैबिनेट मंत्रियों को रोक कर अधिकारी वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि यह कैसा शासन है, जिसमें जनप्रतिनिधियों को यूपी में आने से रोका जाता है और पकड़ा जाता है, जबकि जिन लोगों ने लखीमपुर में निर्दोष किसानों को कार से रौंदा, उनकी गिरफ्तारी नहीं होती। कैबिनेट मंत्री अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दमन कर रही है, अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला रही है, जिसे किसान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी की घटना बेहद निंदनीय है, ऐसी घटना को अंजाम देने वाले तत्काल गिरफ्तार होने चाहिए।
विज्ञापन

दो दौर की वार्ता के बाद बनी बात
सहारनपुर। शाहजहांपुर चौकी पर हंगामा प्रदर्शन के दौरान ही अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल और मंडलायुक्त लोकेश एम की कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों से दो दौर में वार्ता हुई। उन्हें कहा गया कि पांच लोग आगे जा सकते हो, लेकिन समर्थक नारेबाजी करने लगे। इस पर तय हुआ कि पांच लोग पुलिस के साथ आगे जाएंगे। तब तीन मंत्री और पांच विधायकों को बस में बैठाकर सरसावा थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

असी तो थ्वाड़े नाल ही रैवेंगा
सहारनपुर। पुलिस अधिकारियों से वार्ता होने पर कैबिनेट मंत्री अमरिंद्र सिंह उर्फ राजा वडिंग ने नवजोत सिंह सिद्धू की कार पर खड़े होकर समर्थकों से कहा कि कुछ लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर आगे लेकर जाएगी, बाकी लोग यहीं रहेंगे। इस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि समर्थकों से पूछा कि क्या करें, तब समर्थक बोले कि सभी आगे जाएंगे। इस पर सिद्धू भी बोले कि असी तो थ्वाडे नाल ही रैवेंगा। फिर कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग ने बीच में कहा कि बात मान जाओ। इसके बाद वह मान गए।

पुलिस द्वारा रोके जाने पर विरोधे दर्ज कराते नवजोत सिंह सिद्धू

पुलिस द्वारा रोके जाने पर विरोधे दर्ज कराते नवजोत सिंह सिद्धू- फोटो : SAHARANPUR

- यूपी हरियाणा सीमा की शाहजहांपुर चौकी के सामने पंजाब से आए नेताओं को रोकने पर बेरियर हटाने को पुल?

- यूपी हरियाणा सीमा की शाहजहांपुर चौकी के सामने पंजाब से आए नेताओं को रोकने पर बेरियर हटाने को पुल?- फोटो : SAHARANPUR

नवजोत सिंह सिद्घू को लखीमपुर खीरी जाने के दौरान सहारनपुर के शांहजंहापुर से बोर्डर पुहंचे नवजोत ?

नवजोत सिंह सिद्घू को लखीमपुर खीरी जाने के दौरान सहारनपुर के शांहजंहापुर से बोर्डर पुहंचे नवजोत ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed