{"_id":"62fd1b20a9142402f5596b3a","slug":"tunnel-ready-on-delhi-dehradun-expressway-in-saharanpur-vehicles-will-run-from-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की बात: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सुरंग तैयार, दिसंबर से दौड़ेंगे वाहन, पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की बात: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सुरंग तैयार, दिसंबर से दौड़ेंगे वाहन, पढ़ें पूरा अपडेट
Wed, 17 Aug 2022 10:15 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:15 PM IST
सार
यूपी और उत्तराखंड की सीमा को जोड़ने वाली 340 मीटर लंबी सुरंग की खुदाई का कार्य पूरा हो गया है। अब लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के महत्वपूर्ण पड़ाव यूपी और उत्तराखंड की सीमा को जोड़ने वाली 340 मीटर लंबी सुरंग की खुदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के साथ टनल के दोनों सिरों को मिला दिया गया है। इसके साथ ही टनल निर्माण को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी गई है। दिसंबर से इसमें वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी सीके सिन्हा ने बताया कि सुरंग की खुदाई का कार्य इसी साल 10 फरवरी को शुरू किया गया था। इसे 16 अगस्त को रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि डाटकाली मंदिर के पास बनाई जा रही इस सुरंग की लंबाई 340 मीटर है। इसका आधा हिस्सा उत्तर प्रदेश और आधा उत्तराखंड में आता है। सुरंग की चौड़ाई 14.20 मीटर है। परियोजना निदेशक पंकज मौर्य ने बताया कि सुरंग में गाड़ियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए इसे तीन लेन का बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड भी बन रही
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे परियोजना के तहत प्राधिकरण की देहरादून इकाई के पास गणेशपुर से डाटकाली अशारोड़ी तक करीब 20 किलोमीटर सड़क पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें सबसे अहम करीब 12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड भी है। एलिवेटेड रोड के लिए कुल 571 पिलर बनाए जाने हैं। वर्तमान तक 240 पिलर पर काम पूरा हो चुका है। रो नदी में बनाई जा रही यह एलिवेटेड रोड विकास और वन्य जीव संरक्षण का एक नमूना भी होगा। गणेशपुर से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे चलकर यह हाईवे वर्तमान हाईवे से अलग हो जाएगा और एलिवेटेड रोड में बदल जाएगा। परियोजना को अक्तूबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे दिल्ली से दून तक का सफर ढाई से तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीएम दौरा: मुख्यमंत्री योगी ने कमिश्नर को दिए ये सख्त निर्देश, इस बात को लेकर जताई खास नाराजगी
सुरंग बनने से मिलेगी जाम से निजात
इस एलिवेटेड रोड के पूरा होने के बाद गणेशपुर से डाटकाली मंदिर के बीच एक घंटे का जाम भरा सफर भी महज 15 मिनट में पूरा होगा। यहां पर करीब 16 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी और इससे मोहंड के मोड़ समाप्त हो जाएंगे। लाल पुल पर आए दिन जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करते हैं। परियोजना पूरी होने के बाद लोग निकट भविष्य में एलिवेटेड रोड के माध्यम से मोबाइल नेटवर्क के डार्क एरिया से सरपट निकल सकेंगे।