फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tuesday was the hottest day of the season, temperature 45 degrees

Saharanpur News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, 45 डिग्री तापमान

Wed, 29 May 2024 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Tuesday was the hottest day of the season, temperature 45 degrees
सहारनपुर। गर्मी के तेवर लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी अभी तक के उच्चतम स्तर 28 डिग्री सेल्सियस पर रहा। ऐसे में मंगलवार सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पुरवाई चलने के कारण आठ बजे तक मौसम हल्का सुहावना सा रहा, लेकिन उसके बाद धूप तेज होती चली गई। दोपहर में पुरवा हवा की गति भी कम पड़ गई। दोपहर 12 बजे के बाद लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल रहा। सूरज एकदम से सिर पर तपना महसूस हो रहा था। ऊपर से तेज धूप और नीचे सड़कों की तपन के कारण लोगों को गर्मी झुलसाऊ महसूस हुई। न्यूनतम तापमान बीते तीन दिन से 28 डिग्री सेल्सियस पर रुका हुआ है, लेकिन अधिकतम तापमान जो सोमवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस था, वह मंगलवार को एकदम से 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसकी वजह से मंगलवार इस सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अभी मई चल रहा है और अधिकतम तापमान का 45 तक पहुंचना आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ने की ओर संकेत कर रहा है। मौसम विभाग ने जून में तापमान 50 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed