{"_id":"5857df974f1c1b1a56e390f0","slug":"trying-to-save-young-man-committed-suicide-in-death-of-brother-and-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या करने गए युवक को बचाने में भाई और दोस्त की मौत, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या करने गए युवक को बचाने में भाई और दोस्त की मौत, ऐसे हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 19 Dec 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक को बचाने में भाई और दोस्त की मौत हो गई। परिजनों की फटकार के बाद युवक ट्रेन से कटने की धमकी देकर निकला था और ट्रेक तक पहुंच गया। वहीं उसे बचाने के लिए भाई और दोस्त पीछे-पीछे गए तो वहां तीनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। युवक को बचाने की कोशिश कर रहे भाई और दोस्त की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि युवक बच गया।
विज्ञापन
युवक को बचाने में भाई और दोस्त की मौत
युवक की फाइल फोटो
सहारनपुर के नागल इलाके के ताजपुर गांव में एक युवक रविवार शाम को मरने की धमकी देकर घर से निकला था। जांच में सामने आया कि परिजनों ने युवक को फटकार लगाई थी इसके बाद वह गुस्से में परिजनों को ट्रेन से कटने की धमकी देकर निकल गया। उसे बचाने के लिए भाई और दोस्त पहुंचे तो वहां उनके बीच धक्का-मुक्की हुई। युवक को बचाने की कोशिश कर रहे दोनों युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने बिना कार्रवाई के किया अंतिम संस्कार
मौत के बाद विलाप करते परिजन
परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही एक शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एक शव ट्रेन में फंसने के कारण जीआरपी के हाथ लग गया। सोमवार को जीआरपी जब शव को लेकर पहुंची तो पूरा मामला सामने आया। इस मामले में फिलहाल जांच जारी है।