फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   True tribute to the path of martyrs: DM

शहीदों के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: डीएम

Thu, 04 Feb 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
True tribute to the path of martyrs: DM
चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर लोहा बाजार में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर दीप जलाते डीएम एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
शहीदों के बताए मार्ग पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि : डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रृद्धांजलि दी गई। प्रभात फेरी के साथ वंदेमातरम गाया गया। जनमंच प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जिन शहीदों ने देश को आजादी दिलाई उन्हें युवा पीढ़ी भूल रही है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बताए मार्गों पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
बृहस्पतिवार सुबह श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज, इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज एवं केआर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। शहीद स्मारक स्थल पर वंदे मातरम् का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कर्नल मोहर सिंह ने किया। कार्यक्रम में शहीद नायक निशांत शर्मा, सिपाही कृपा सिंह, सूबेदार पिरथी सिंह, नायक सुखबीर सिंह, सिपाही दयाचन्द, सिपाही शम्भू सिंह, पल्टूराम, सिपाही दयाराम, सिपाही शतल सिंह, फ्लाईंग आफिसर सुधीर त्यागी, रायफल मैन सुरेन्द्र सिंह रावत, जानकी प्रसाद, सिपाही जसबीर सिंह, रायफल मैन सुशील कुमार, हवलदार जगत सिंह, गनर राधेश्याम, गनर सतीश कुमार गिरी, लेफ्टिनेंट दिग्विजय सिंह पंवार, नायक राजेश कुमार, सिपाही बिदरपाल सिंह, मेजर गौरव शर्मा, लेफ्टिनेंट एसएस ढींढसा, हवलदार वेद प्रकाश तथा रायफल मैन जयद्रथ सिंह के आश्रितों को शॉल एवं सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम एवं मसूद अख्तर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed