फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trucks permits will now be restored with private buses

निजी बसों के साथ अब ट्रकों के परमिट होंगे बहाल

Fri, 02 Oct 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Trucks permits will now be restored with private buses
निजी बसों के साथ अब ट्रकों के परमिट होंगे बहाल
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना काल में सरेंडर किए गए निजी वाहनों के परमिट बहाल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ट्रकों के परमिट भी बहाल किए जाएंगे। 65 ट्रकों के परमिट सरेंडर कराए गए थे। वहीं, अब तक 58 बसों के परमिट बहाल किए गए हैं। बाकी की प्रक्रिया चल रही है।
अनलॉक तक 400 से अधिक निजी बसों के परमिट सरेंडर कराए गए थे। निजी संचालकों का कहना था कि आर्थिक हालत खराब होने के कारण वह बसों का संचालन नहीं कर पाएंगे। अब टैक्स में छूट देेने और सरेंडर करने के लिए तीन माह की रियायत अवधि खत्म होने के बाद फिर से परमिट बहाल कराए जा रहे हैं। फिलहाल जिले के मार्गों पर करीब 120 निजी बसों का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा ने बताया करीब 65 ट्रकों के परमिट सेरेंडर हुए थे। अब और परमिट बहाल होने पर मार्गों पर 300 से अधिक निजी बसें चल सकेंगी। अभी 58 निजी बस संचालकों ने परमिट बहाल करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
टैक्स और बीमा प्रीमियम में और छूट देना जरूरी
- उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला का कहना है कि कोरोना काल का असर अब तक खत्म नहीं हुआ है। इसलिए टैक्स के साथ ही बीमा प्रीमियम के भुगतान में आगे भी छूट देने की जरूरत है। जिले में छोटे- बड़े करीब 3500 ट्रकों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed