फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck caught fire due to diesel tank explosion, highway jammed all day

डीजल टंकी फटने से ट्रक में लगी आग, दिन भर जाम रहा हाईवे

Thu, 06 Oct 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Truck caught fire due to diesel tank explosion, highway jammed all day
देहरादून हाईवे पर लगे जाम में फंसी स्कूली बस - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। हिंडन नदी के पुल पर बृहस्पतिवार की सुबह रेत से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक और हेल्पर ने कूद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान पुल पर लगा जाम बृहस्पतिवार की शाम तक जारी रहा। दिन भर वाहन यहां से रेंगकर गुजरते रहे। कई स्कूली वाहन और एंबुलेंस को भी जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सहारनपुर की ओर से रेत लेकर आ रहा ट्रक जैसे ही देहरादून हाईवे पर गागलहेड़ी के हिंडन नदी पुल पर पहुंचा तभी ट्रक की डीजल टंकी नीचे गिर गई और उसमें आग लग गई। आग लगते ही नीचे कूदे चालक ने आग बुझाने की काफ़ी कोशिश की, लेकिन तेल की टंकी भरी होने की वजह से उससे निकला तेल सारे पुल पर फैल गया। इसके बाद ट्रक के टायरों ने भी आग पकड़ ली और कुछ ही देर में पूरे ट्रक में आग फैल गई। पुल के बीचोबीच ट्रक में आग लगने से दोनों तरफ वाहनों का आवागमन थम गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलवाया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रक में रेत भरा होने के कारण क्रेन उसे हटा नहीं पाई। इसके बाद पुलिस ने वनवे हुए पुल पर गाड़ियां रोक कर एक तरफ का ट्रैफिक निकलवाना शुरू किया। इससे देहरादून मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। शाम तक भी वाहन रेंग रेंग कर निकल रहे थे। जाम के चलते दोपहर में स्कूली बच्चों सहित कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद इन्हें निकाला जा सका। थाना प्रभारी सुनील नेगी पुलिस बल के साथ जाम को खुलवाने में लगे रहे। सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि ट्रक में वजन ज्यादा है। इसे हटवाने के लिए बड़ी मशीन मंगाई गई। रात में यातायात का दबाव कम होने पर ट्रक को हटवा दिया जाएगा।

हिंडन नदी के पुल पर धूं धूं कर जलता ट्रक

हिंडन नदी के पुल पर धूं धूं कर जलता ट्रक- फोटो : SAHARANPUR

आग लगने से कबाड़ में तब्दील हुआ ट्रक

आग लगने से कबाड़ में तब्दील हुआ ट्रक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed