फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck breaks railway gate, slides boom takes out two trains

Saharanpur News: ट्रक ने तोड़ा रेलवे फाटक, स्लाइड बूम लगा निकाली दो ट्रेन

Sun, 21 Dec 2025 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Truck breaks railway gate, slides boom takes out two trains
रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाईवे के रेलवे फाटक पर स्लाइड बूम के पीछे से गुजरती ट्रेन। संवाद
रामपुर मनिहारान। दिल्ली हाईवे पर दोपहर एक बजे तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे फाटक पर लगे बूम को तोड़ दिया। इसके बाद गेट मेन द्वारा स्लाइड बूम लगा कर दो ट्रेनों को निकाला गया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर आरपीएफ चौकी टपरी से पहुंची टीम ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर आरपीएफ एसआई गोविंद कुमार ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया। फाटक टूटने के बाद रेलवे कर्मचारियों, आरपीएफ ने दिल्ली वाया शामली सहारनपुर गाड़ी संख्या 74021 सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 74024 ट्रेनों को वैकल्पिक व्यवस्था स्लाइड बूम की सहायता से फाटक से निकाला।
विज्ञापन

इससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई और वाहन चालकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर रामपुर मनिहारान स्टेशन टेक्नीशियन नीरज कुमार टीम के साथ मौके पहुंचे और गेट को ठीक करने का कार्य किया। आरपीएफ टपरी एसआई गोविंद कुमार ने बताया कि ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है और गेट को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed