फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Troubled in the humid heat amidst the jam

Saharanpur News: जाम के बीच उमस भरी गर्मी में हुए बेहाल

Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Troubled in the humid heat amidst the jam
सहारनपुर। उमस भरी गर्मी के बीच महानगर के कई इलाकों में जाम लगने से लोग पसीना-पसीना हो गए। यातायात प्रभावित होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद जाम खुला, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी के तहत श्रीराम चौक से चौकी सराय तक सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है, जिस वजह से रास्ता बंद किया गया है। रविवार की दोपहर यातायात व्यवस्था चरमराई रही। शहर के नेहरू मार्केट, नखासा बाजार, मोरगंज बाजार, दाल मंडी पुल, अंसारी रोड, बोमंजी रोड, प्रताप मार्केट, चकराता मार्ग और नवाबगंज चौक पर जाम लगा रहा। इस वजह से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी। एक तरफ उमस भरी भीषण गर्मी और दूसरी ओर जाम ने लोगों को परेशान करके रख दिया। जाम की वजह से लोग बेहाल हो गए। करीब तीन घंटे बाद यातायात और थाना पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
विज्ञापन

टूटी सड़कें बन रही मुसीबत

महानगर में टूटी सड़कें मुसीबत बनी है। बारिश में कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, देहरादून रोड, बाजोरिया रोड, अंबाला रोड, सदर बाजार मार्ग भी टूटा पड़ा है। यहां भी टूटी सड़कों की वजह से जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed