फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trouble breaks in the journey of passengers, three trains remain cancelled.

Saharanpur News: यात्रियों के सफर पर मुसीबत का ब्रेक, तीन ट्रेनें रहीं रद्द

Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Trouble breaks in the journey of passengers, three trains remain cancelled.
सहारनपुर। कोहरे के कारण ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों के सफर पर मुसीबत का ब्रेक लग गया है। ट्रेनों के निरस्तीकरण के चलते यात्रियों के सामने अपने गंतव्य तक पहुंचने का संकट है। ऐसे में उन्हें रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ रहा हैं। शनिवार को अमरनाथ, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें सहारनपुर में देरी से पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे ने कोहरे को देखते हुए आगामी तीन महीनों के लिए ट्रेनों को निरस्त और उनकी दूरी कम कर दी है। इनमें सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनें हैं। शनिवार को ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस, 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस और 14524 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस रद्द रही। जबकि जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस सात घंटे, न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर एक्स्प्रेस नौ घंटे, गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस सात घंटे और बरौनी-जम्मूतवी स्पेशल एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से सहारनपुर आई।
विज्ञापन


इनके अलावा इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस भी अपने तय समय पर सहारनपुर में नहीं पहुंची। ट्रेनों के निरस्त होने और देरी से चलने के कारण लोगों ने रोडवेज बस अड्डों पर तरफ रुख किया और अपने गंतव्य तक का सफर रोडवेज बसों से ही तय किया। हालांकि इनमें भी भीड़ अधिक होने से लोगों को सीट नहीं मिली और खड़े होकर ही सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed