{"_id":"61afa142cb6d4f13b8170d9a","slug":"trolley-driver-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-saharanpur-news-mrt5680511146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से गुड से भरी ट्राली पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से गुड से भरी ट्राली पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से गुड़ से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर सवार दो गुड़ व्यवसायी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने के संदेह में एक वाहन पकड़ा है।
नेशनल हाईवे 344 पर दोपहर करीब दो बजे यमुना के समीप गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के सामने हादसा हुआ। यमुनानगर की तरफ जा रही गुड़ से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई और उसके नीचे अब्दुल रहमान पुत्र शफी, मुस्तकीम पुत्र दाउद निवासीगण ग्राम भलस्वा थाना नागल और चालक याकूब (50) पुत्र जान मोहम्मद निवासी गांव कुंडा कोतवाली गंगोह दब गए। हादसे में चालक याकूब की टांग कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोनों साथी घायल हो गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को ट्रॉली के नीचे से निकाला। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब्दुल रहमान ने बताया कि उन्होंने नकुड़ के समीप गुड़ का कोल्हू लगाया हुआ है। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गुड़ भरकर यमुनानगर मंडी में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बताए जाने पर एक वाहन को पकड़ा है।
उधर सरसावा पुलिस ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हो गई। दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। एक वाहन को पकड़ा है। उसकी हादसे में भूमिका की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।