गंगोह (सहारनपुर)। विश्वामित्र डिग्री कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। छात्र त्रिलोक मिस्टर एवं निक्की को मिस फ्रेशर चुना गया।
वी एंड वी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में संचालित शिक्षण संस्था में कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय सचिव पूनम शर्मा ने फीता काटकर और विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या जया कंडवाल, कार्यवाहक प्राचार्य श्री श्याम सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी अजय सैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बीए, बीकॉम, बीवॉक (यौगिक साइंस), बीपीईएस और बीटीसी के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक एवं योगा की प्रस्तुतियां दी। बीए की छात्रा सीमा और आरजू ने हरियाणवी गाने की शानदार प्रस्तुति दी। अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कोलिजिएट खेल प्रतियोगिता 2022 में विजेता छात्राओं नेहा, काजल और शगुन चौधरी को सचिव पूनम शर्मा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शैक्षिक सत्र 2021-22 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अंकित कुमार, आदित्य चौधरी, रवि कुमार, पूजा तोमर आदि रहे।