{"_id":"5e2f3d268ebc3e4ae16db712","slug":"tricolor-hoisted-with-pride-echoes-of-mother-india-saharanpur-news-mrt4659290136","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान से फहराया तिरंगे, गूंजे भारत माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान से फहराया तिरंगे, गूंजे भारत माता के जयकारे
विज्ञापन
आवास विकास स्थित लोटस वैली स्कूल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र ?
- फोटो : SAHARANPUR
शान से फहराया तिरंगे, गूंजे भारत माता के जयकारे
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस पर महानगर में विभिन्न जगह कार्यक्रम आयोजित कर शान से तिरंगा फहराया गया। हर जगह भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।
कलाल क्षत्रिय महासभा द्वारा सर्किट हाउस मार्ग स्थित सत्य आईटीआई में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजीव वालिया शामिल हुए। इस दौरान अध्यक्ष विनीत कर्णवाल, महामंत्री डॉक्टर संजय वालिया, उपाध्यक्ष विनोद वालिया, अशोक वालिया, रामभक्त वालिया, हरिओम प्रकाश आहलुवालिया, योगेंद्र वालिया, रोशन वालिया, अमन वालिया, प्रिंस वालिया, अनिल वालिया, गौरव वालिया, कुलवंत वालिया, कृष्ण कुमार मौजूद रहे। 62 फुटा रोड स्थित एमजे एकेडमी में प्रधानाचार्य नाजमीन मलिक के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इससे पूर्व प्रभातफेरी निकाली गई। मुख्य अतिथि पर्यावरण विशेषज्ञ कमल कश्यप ने ध्वजारोहण किया।
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन द्वारा महादेवपुरम कॉलोनी में ध्वजारोहण किया गया। उपाध्यक्ष एसी पपनेजा ने गणतंत्र दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। झंडा संरक्षक बीबीएल अग्रवाल और अध्यक्ष सेवाराम ने फहराया। मूक बधिर कल्याण समिति द्वारा गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक राहत अली ने देशभक्ति के गीतों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष निशि जैन, दलजीत सिंह कोचर, आरुषी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस पर शान के साथ लहराया तिरंगा
सहारनपुर। 71वां गणतंत्र दिवस शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद एनसीसी कैडेट्स ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूलों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरित किए गए।
विज्ञापन
खुमरान रोड स्थित एमडी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मिथलेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नवीन नगर स्थित डॉक्टर आंबेडकर मेमोरियल स्कूल में संजय तेगवाल ने गणतंत्र का मतलब विद्यार्थियों को समझाया। सेंट मैरी एकेडमी में प्रधानाचार्य फादर एल थारसिस के निर्देशन में अरनेस्ट मैसी ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मुख्य अतिथि केएल अरोड़ा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जेवी जैन कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। दीपांशु कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज और लोटस वैली स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। ओशन व्यू एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि राव गयूर सईद ने ध्वजा रोहण किया। नवाब पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, आईटीएस एकेडमी में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
बुराइयों से दूर रहे बच्चे: सरिता
सहारनपुर। पेपर मिल रोड के विनय विहार स्थित गुरुकुल प्ले स्कूल गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी। इससे पूर्व ध्वजारोहण प्रबंधक सरिता प्रधान ने किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें बुराइयों से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान प्रधानाचार्य श्वेता यादव ने भी विचार रखे। संवाद
देशभक्ति के गीतों पर दी प्रस्तुति
सहारनपुर। गोपालनगर में नवजीवन सेवा केंद्र पर गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डाक्टर संजीव मिगलानी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा, रविंद्र, राजीव तोमर शामिल हुए, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

एसडी कांवेंट स्कूल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते स्कूलील बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

गणतंत्र दिवस मनाते आईआईए के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

मेपल्स एकेडमी में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं- फोटो : DEVBAND