{"_id":"61f2e57e66ef25751d42ee47","slug":"tricolor-hoisted-children-presented-cultural-programs-saharanpur-news-mrt5748422133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा लहराया, बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा लहराया, बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
मेपल्स एकेडमी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में वाघ यंत्रों पर प्रस्तुति देते बच्चे
- फोटो : DEVBAND
सहारनपुर। शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई, जिनमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुति के साथ ही झांकियां भी निकाली। कई विद्यालयों में एनसीसी कैडेट्स ने परेड निकाली। कार्यक्रमों के अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आदेश सिसौदिया ने ध्वजारोहण करने के बाद सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भूतेश्वर मार्ग स्थित परिगणित जातीय छात्रावास में 73 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्षता राजबल सिंह ने की, जबकि संचालन अश्वनी कुमार ने किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार, कार्तिक, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। जेवी जैन कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से जुड़ी कविताएं सुनाई। कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. आईसी जैन, डॉ. ओपी छोकर, डॉ. राकेश चंद्रा आदि मौजूद रहे। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में प्रधानाचार्य प्रिया जैन ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने लघु नाटिका के जरिए आजादी की लड़ाई का मंचन किया। संचालन तरणप्रीत कौर ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष जेडी जैन भी मौजूद रहे। गुरु नानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड में तरनजीत सिंह सन्नी, सरदार सुजसबीर सिंह, दीदार सिंह सेठी, प्रीती पाल सिंह, अमनदीप सिंह दुआ, हरविंद्र सिंह, मोहन सिंह चौहान आदि ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
देवबंद में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस समारोह
देवबंद। नगर व देहात क्षेत्र में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
एसडीएम पसिर में एसडीएम दीपक कुमार, तहसील में तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव, कोतवाली में सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी व प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर केंतुरा, नगरपालिका में चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी, रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक अनिल कुमार, सहकारी गन्ना समिति में विशेष सचिव प्रेमचंद चौरसिया, उपकारागार में प्रभारी जेलर सुरेश बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह, राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में प्राचार्य विपिन कुमार गिरी, लाला पूरणचंद साहनी इंटर कॉलेज में त्रिवेणी शुगर मिल के उपाध्यक्ष (शुगर) पुष्कर मिश्र, केएल जनता इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति अध्यक्ष सेठ कुलदीप, प्रबंधक दीपकराज सिंघल, प्रधानाचार्य राजकुमार व श्यामवीर त्यागी, भायला पीजी कॉलेज, जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज, डॉ. अख्तर सईद, दून हिल्स एकेडमी में चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा व डायरेक्टर तनुराज वर्मा, दून वैली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता व प्रबंधक सुमन सिंघल, मेपल्स एकेडमी में प्रधानाचार्य डॉ. चित्रा जोशी व बीएसएफ कमांडेंट एम. कानन राज, आईआईएचटी पैरामेडिकल कॉलेज, आरके पब्लिक स्कूल, इस्लामिया इंटर कॉलेज, बेनिसन स्कूल, नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. नवाज देवबंदी, श्री जैन इंटर कॉलेज, सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल, जिला सहकारी बैंक, श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज, एचएवी इंटर कॉलेज, पब्लिक गर्ल्स स्कूल, एसके हैप्पी स्कूल, मां वैष्णो देवी सरस्वती शिशु मंदिर, माइल स्टोन पब्लिक स्कूल, श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज, बलदेव सिंह शूटिंग एकेडमी, महाराणा प्रताप चौक पर उप्र. जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौ. ओमपाल सिंह, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुखपाल सिंह, प्रीत विहार कॉलोनी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा व कॉलोनी अध्यक्ष चौ. प्रीतम सिंह पंवार ने ध्वजारोहण किया।

गणतंत्र दिवस समारोह में शस्त्रों से तिरंगे झंडे को सलामी देते बीएसएफ के जवान- फोटो : DEVBAND

देवबंद के दून वैली पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर ध्वाजारोहण करते अतिथि- फोटो : DEVBAND