फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tributes paid to the martyrs of the freedom struggle of 1857

1857 के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Wed, 11 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of the freedom struggle of 1857
लोहा बाजार के शहीद स्मार्क स्थल पर ध्वजारोहण के दौरान राजनेता पुलिस अधिकारी व समाज के प्रबुद्ध ल? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ललता बाजार स्थित शहीद स्मारक पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के शहीदों को जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों व समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, साथ ही शहीदों की विरासत तथा देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सशस्त्र पुलिस गारद ने शहीदों को सलामी दी। स्वतंत्रता सेनानी ललता प्रसाद अख्तर के चित्र पर पुष्पांजलि से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ललता-पन्ना स्मारक स्वतंत्रता सेनानी समिति द्वारा नगर निगम व शिक्षा विभाग के सहयोग से शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि अशफाक उल्ला खान व भगत सिंह आदि क्रांतिकारियों का इतिहास स्कूली पाठ्यक्रम में ही नहीं घर के पाठ्यक्रम में शामिल करते हुए बच्चों को परिवार द्वारा भी इसकी शिक्षा दी जाए। अध्यक्षता कर रहे शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर व पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि अब देश के नागरिकों का कर्तव्य है कि देश के निर्माण में तरक्की में योगदान दें। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बडे़ संघर्षों के बाद हमारे बुजुर्गों ने यह आजादी हासिल की है। एसएसपी आकाश तोमर ने लोगों से भ्रष्टाचारियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि असंख्य वीरों ने हमें आजाद भारत में सांस लेने का मौका दिया, हमें उनका सदैव ऋणी रहना होगा। समिति के अध्यक्ष जयनाथ शर्मा और संचालन कर रहे उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र आजम ने शहीद स्थलों सहित आजादी के आंदोलन में सहारनपुर के योगदान से अवगत कराया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुख्य संयोजक श्यामलाल बंसल, पूर्व मंत्री सरफराज खान, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, एसपी सिटी राजेश कुमार, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, डीआईओएस रविदत्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, पार्षद भूरासिंह प्रजापति, आशुतोष सहगल, मान सिंह जैन, सरफराज खां, चौधरी प्रीतम सिंह, दलजीत कोचर, विनय जिंदल, एनसीसी अधिकारी ब्रिजेश पुंडीर, शीतल टंडन, शैलेंद्र भूषण आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हरीश पंवार, अमरीश कुमार, ओमप्रकाश व सभी स्कूलों की शिक्षिकाओं तथा एनसीसी कैडेट्स ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

लोहा बाजार के शहीद स्मार्क स्थल पर ध्वजारोहण के दौरान राजनेता पुलिस अधिकारी व समाज के प्रबुद्ध ल?

लोहा बाजार के शहीद स्मार्क स्थल पर ध्वजारोहण के दौरान राजनेता पुलिस अधिकारी व समाज के प्रबुद्ध ल?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed