फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trees fell on road in Andhar, Doon Highway closed for seven hours

अंधड़ में सड़क पर गिरे पेड़, सात घंटे बंद रहा दून हाईवे

Mon, 31 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Trees fell on road in Andhar, Doon Highway closed for seven hours
अंधड़ में सड़क पर गिरे पेड़, सात घंटे बंद रहा दून हाईवे
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। शनिवार की रात आए अंधड़ ने सड़क किनारे खड़े पेड़ों को जड़ सहित उखाड़ फेंका। इसके चलते सहारनपुर देहरादून हाईवे सात घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद मजदूरों की मदद से सड़क पर पड़े पेड़ों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
शनिवार की रात करीब 12 बजे अचानक से तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अंधड़ के चलते गागलहेड़ी थाने और हिंडन नदी के पास सड़क किनारे खडे़ पेड़ जड़ सहित उखड़ कर सड़क के बीचों बीच जा पड़े। इसके चलते सहारनपुर देहरादून हाईवे पर लंबा जाम लग गया। तूफान के शांत होने पर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दो दर्जन से ज्यादा मजदूरों को बुलवा कर उनकी मदद से पेड़ों को कटवा कर सड़क से हटवाना शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद सड़क पर यातायात शुरू कराया जा सका। इस दौरान रात 12 बजे से लेकर सुबह सात बजे तक सहारनपुर देहरादून मार्ग पर यातायात अवरुद्ध रहा। इस मार्ग के अवरुद्ध होने के कारण वाया भगवानपुर हरिद्वार और वाया गागलहेड़ी देवबंद जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी हुई और वे रात भर जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

वहीं कस्बे में भी तेज आंधी ने दुकानों के सामने पड़ी टीन शेड उड़ गई। गनीमत रही कि रात का वक्त था दिन में इन टीन शेड की जद में आने से किसी की जान पर बन सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed